Breaking News

संगठन पर्व मे भाजपा की मंडल निर्वाचन कार्यशालाएं आयोजित

रतलाम,

10/Nov/2024,

भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व मना रही है। पर्व के तहत् जिले के विभिन्न मंडलों मे संगठन चुनाव हेतु निर्वाचन कार्यशालाएं आयोजित हो रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और मंडल हेतु नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष के साथ कार्यशालाओं मे बूथ समितियों के गठन के लिए मार्गदर्शन दे रहे है भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे सूरजमल जैन मंडल की कार्यशाला हुई इसमें मंडल निर्वाचन अधिकारी लालबहादुर पाटीदार ने मार्गदर्षन दिया। आरंभ मे मंडल अध्यक्ष निलेष गांधी ने स्वागत भाशण दिया। मंडल महामंत्री हेंमत राहोरी, पीरूलाल सोनावचा और वरिश्ठ नेता अषोक जैन लाला मंचासीन रहे।
भाजपा कार्यालय मे बांगरोद मंडल की कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र डागा ने शक्ति केन्द्र प्रभारियों की घोषणा की। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आव्हान् किया। इस दौरान मथुरालाल डामर, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लाला जाट जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, पवन जाट, नितिन लोढा, आदि मंचासीन रहे।

चन्द्रशेखर आजाद मंडल की निर्वाचन कार्यशाला मंडल निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र सिंह सिसोदिया की उपस्थिति मे हुई। इसमें उन्होंने शक्ति केन्द्र प्रभारियों की घोषणा करते हुए 14 से 20 नवम्बर के बीच बूथ समितियों का गठन करने का आव्हान् किया। मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर ने स्वागत भाषण दिया। संचालन विकास पारगी द्वारा किया गया।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …