Breaking News

विश्व शौचालय दिवस पर केयर टेकर का हुआ सम्मान सब्जी, फल व अन्य फुटकर व्यवसासियों के व्यवसाय हेतु स्थल निर्धारित,

रतलाम

19/Nov/2025,

विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर को महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा सार्वजनिक शौचालय (पिंक टायलेट )पर विश्व शौचालय दिवस मनाया गया साथ ही केयर टेकर का सम्मान किया गया।
विश्व शौचालय दिवस के इस अवसर पर पीआईयू विनोद कामरे द्वारा  शौचालय पर आने वाले रहवासियों एवं नागरिकों को सुविधा का सद्पयोग करने व शौचालय पर स्थापित उपकरणों सही इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आईईसी टीम उपस्थित थी।

रतलाम

19/Nov/2025,

महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर के सब्जी, फल व अन्य फुटकर व्यवसायियों से अपील की है कि वे नगर निगम द्वारा निर्धारित किये गये स्थलों पर ही अपना व्यवसाय करना सुनिश्चित् करें ताकि नगर की यातायात व्यवस्था सुगम होकर नगर के व्यावसायिक क्षेत्र व प्रमुख मार्गो पर आये दिन लगने वाले जाम का निदान होकर नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो सकें।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि नगर निगम द्वारा यातायात सुविधा के दृष्टिगत व नगर को सुन्दर बनाने हेतु नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क के पास जमीन पर बैठकर, ठेले व गुमटियों में व्यवसाय करने वालो को निर्धारित स्थलों पर स्थानांतरित किया रहा है। इस कार्यवाही से अब नगर के व्यावसायिक क्षेत्र व अन्य स्थान यातायात सुगम होकर नागरिकों को आने-जाने में सुविधा हुई है। नगर निगम द्वारा सब्जी, फल व अन्य फुटकर सामग्री विक्रेताओं हेतु काशीनाथ का नोहरा, डॉ0 देवीसिंह की गली, साहू बावड़ी, ईदगाह रोड, अमृत सागर तालाब, जवाहर नगर मुक्तिधाम पावर हाउस ग्रिड के सामने आदि स्थल निर्धारित किये गये है जिससे वे अपना व्यवसाय सुगमता से कर सकेंगे व यातायात भी बाधित नहीं होगा तथा शहर सुन्दर व व्यवस्थित होगा।
इसके अलावा फुटपाथ या सड़क पर चार पहिया वाहन पार्क पाये जाने पर यातायात पुलिस व नगर निगम द्वारा वाहन जब्ती की कार्यवाही की जायेगी जिसकी समस्त जवाबदारी वाहन मालिक की होगी।

Check Also

मदिरा दुकानों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध मदिरापान के विरुद्ध कार्यवाही दुकानों के आसपास तथा ढाबा, होटल अवैध गुमटियों में की गई सघन जांच-विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने ज्ञानोदय अभियान में लगभग 4 लाख की बेन्च बच्चों के लिए स्कूलों को दी जावरा व पिपलोदा के 12 स्कूलों के लिए राशि स्वीकृत-पंच ‘ज’ अभियान अंतर्गत विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम की आमजन से अपील-अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़- बरबड़ मेले में नागरिकों ने दुसरे दिन भी चंटिया रास का लुफ्त उठाया चंटिया रास के समापन पर महापौर प्रहलाद पटेल ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त …