Breaking News

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने 5 मंडल के 259 बूथों के त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक ली,

रतलाम,

08/Apr/2024,

लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को गति दी है। इसी क्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा प्रतिदिन बूथ के त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठकें ली जा रही है। इसी क्रम में अब तक 5 मंडल के 259 बूथों के त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव में किस तरह से बूथ पर कार्य कर लक्ष्य को हासिल करना है, उसके बारे में विस्तृत रूप से बताया। मंत्री काश्यप ने रविवार को सूरजमल जैन मंडल के शेष बचे वार्ड एवं बूथ के त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें 7 वार्ड के 33 बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में वार्ड क्रमांक 24, 27, 28, 38, 41, 42 एवं 43 के बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होने कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र में पूर्व और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेने के साथ लोकसभा चुनाव में अब की बार, 400 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रत्येक बूथ पर 370 का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विधानसभा सहसंयोजक प्रहलाद राठौड़, विधानसभा प्रभारी हरिराम शाह, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोवणचा सहित वार्ड पार्षद, वार्ड संयोजक, त्रिदेव एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …