Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा ने सभी मंडलों मे किए योग शिविर,

रतलाम,

22/Jun/2024,

प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रतलाम जिले के भाजपा मंडलों मे योग शिविर के आयोजन किए गए। पार्टी के मोर्चा एवं प्रकोष्ठों ने सभी शिविर मे योग प्राणायाम किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के आतिथ्य मे विधायक सभागृह मे आयोजित हुए जिला स्तरीय शिविर मे शामिल हुए और योग प्राणायाम किया। उन्होने निरोगी काया के लिए प्रतिदिन योग करने पर जोर दिया पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा ने योग शिविर  लगाया इसमें महिला कार्यकर्ताओं ने योग प्राणायाम कर स्वस्थ्य रहने का संकल्प लिया। षिविर मे योग प्रषिक्षिका आशा दुबे ने मार्गदर्शन  दिया। महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया सहित कार्यक्रम प्रभारी दिव्या चन्दन शर्मा, सपना दुबे, जीवन ज्योति, अंजू  कौशल , ममता सोलंकी रेखा जोशी, राजश्री राठौर आदि उपस्थित रहे भाजपा दीनदयाल मंडल द्वारा कलीमी कॉलोनी स्थित गार्डन योग शिविर आयोजित हुआ। मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। अम्बेडकर मंडल द्वारा देवरा देव नारायण नगर कॉम्प्लेक्स मे योग शिविर आयोजित हुआ। इसमें मंडल अध्यक्ष विनोद यादव एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ शामिल हुए।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …