Breaking News

भाजपा का यह स्वर्णिम दौर, कार्यकर्ता इसकी गरिमा बढाएं:- संभाग प्रभारी जीतू जिराती

रतलाम

03/Apr/2025,

भाजपा सतत कार्य करने वाली पार्टी है। इसे हमारे पूर्वजों ने इस मुकाम पर लाकर खडा किया है। आज भाजपा के 18 करोड़ के करीब सदस्य है और देश ही नहीं दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। भारत में जन्म लेना और भाजपा का कार्यकर्ता होना गौरव की बात है। भाजपा के इस स्वर्णिम दौर में कार्यकर्ता संगठन की गरिमा बढाए। 06 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर घर-घर पार्टी का ध्वज फहराएं और सोशल मीडिया पर इसे प्रसारित भी करें यह आव्हान भाजपा के संभाग प्रभारी जीतू जिराती ने रंगोली सभागार मे आयोजित जिला बैठक को संबोधित करते हुए किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, प्रदेश सदस्य राजेन्द्र सिंह लुनेरा, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल मंचासीन रहे संभाग प्रभारी श्री जिराती ने बैठक मे भाजपा के आगामी संगठनामक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश मे भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो निरंतर कार्य करती है और सर्वव्यापी है। भाजपा के स्थापना दिवस को बूथ स्तर से लेकर हर स्तर पर गरिमा के साथ मनाया जाए। गांव बस्ती चले अभियान मे अधिक से अधिक सहभागिता करे। उन्होने संगठन विस्तार के कार्य भी प्राथमिकता से करने और इसमें महिलाओं को जोड़ने पर बल दिया जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक विचार के लिए कार्यकर्ता है। इसलिए सभी खुद को विचार से जोड़े और गरिमा के साथ पार्टी का स्थापता दिवस मनाए। उन्होने 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती भी वृहद स्तर पर मनाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने आरंभ मे स्वागत भाषण देते हुए आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होने बताया कि स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता घर पर ध्वज वंदन करेगे। 08 व 09 अप्रैल को मंडल एवं विधानसभा मे सक्रिय सदस्य का सम्मेलन होगा। 07 से 13 अप्रैल तक गांव बस्ती अभियान चलाया जायेगा। इसी दौरान स्वच्छता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों मे चौपाल और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। 03 व 04 अप्रैल को जिले सभी मंडलों मे पार्टी के कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तरीय बैठके होगी। जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ने समन्वय बैठक मे लिये गये निर्णय की जानकारी दी बैठक की शुरुआत भारत माता एवं भाजपा के पितृपुरूषो  के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …