Breaking News

अडवानिया में रासेयो का सात दिवसीय रासेयो शिविर

रतलाम

09/Mar/2024

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम के सैलाना के शासकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ आडवानी ग्राम पंचायत सरपंच जमुना देवी व उप सरपंच राधे पाटीदार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस सी जैन ने अपने उद्बोधन में स्वयं सेवकों को ” पहले मैं नहीं आप ” का मूल मंत्र समझाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर बालकृष्ण चौहान व एस एस रावत ने बताया कि इस शिविर में मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का ध्येय लेकर हम चलेंगे। राष्ट्रीय शिविर से भाग लेकर लौटी किरण निनामा का भी अभिनंदन इस अवसर पर किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आर पी पाटीदार, डॉक्टर सौरभ लाल एवं समस्त प्राध्यापक व कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित था।

Check Also

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही जारी-जनगणना कार्य में नियुक्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण-शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति की बैठक संपन्न-आई. टी. आई. रतलाम में 27 फरवरी को युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन-मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही में विभिन्न दुकानों से पनीर, मिठाई, दूध के नमूने लिए गए-विद्युत मोटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार ₹2.40 लाख का मशरूका जप्त

🔊 Listen to this उज्जैन, आगामी त्यौहार होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए …