Breaking News

दोहरे हत्याकाण्ड का एक और 10,000 रूपये का फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

रतलाम,

12/Apr/2024,

 ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय, 

रतलाम. रतलाम जिले मे 21 मार्च की रात्रि के दौरान बांगरोद नेगड़दा मार्ग पर केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमलेटा थाना नामली की हत्या कर शव को काण्डरवासा फंटे पर एक्सीडेंट बताने की नियत से फेंक कर भाग गये थे। जिस पर से मर्ग जाँच उपरांत अपराध क्रं. 119/ 2024 धारा 302, 201, 120 बी,34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। साथ ही मामले में रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी ( रतलाम ग्रामीण ) अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं सायबर सेल की टीम ने कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका हैं एवं शेष फरार आरोपियों की तलाश के दौरान आज 11 अप्रैल गुरुवार को 10000 रूपये के फरार ईनामी आरोपी ध्रुव पिता भरतलाल जाट उम्र 25 साल निवासी नामली को गिरफ्तार किया है।

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …