Breaking News

भीषण सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की हुई मोत। दो व्यक्ति हुए घायल

रतलाम

25/Apr/2024

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग स्थित धामनोद बायपास साईं मंदिर के समिप कार से बारात लेकर नागदा जा रहे बारातियों की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलो को इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। धामनोद पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर पंकज राजपूत ने बताया की बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बायपास पर कार पलटी खा गई। इसमें आंबावाड़ी बांसवाड़ा निवासी अलताफ पिता सलीम मंसूरी (23) और साथी अयान पिता इकबाल मंसूरी (18), सोनू उर्फ अरबाज (22) और अल्विश (20) बारात में नागदा जा रहे थे। धामनोद बायपास साईं मंदिर के समिप कार अचानक अनियंत्रित हुई और सडक़ किनारे खाईनुमा जगह पर पलट गई। घायल चारों दोस्तों को पीछे से आ रही। इन्हीं के बारातियों की कार में सवार लोगों ने निकाला और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। दो युवकों अयान और अलताफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि अल्विश और सोनू को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया मृतक अयान के बुआ के लडक़े इमरान की बारात में ये सभी जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि सडक़ की साइड में कार पलटी खाकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें दबने से चारों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनके अन्य साथी बारात में शामिल होने दूसरी कार से पीछे-पीछे आ रहे थे। उन्होंने कार को पलटा देखकर इन्हें बाहर निकाला जबकि दूल्हे इमरान और उनके साथियों की कार आगे निकल चुकी थी। सूचना मिलने पर वे भी पलटकर मौके पर आए।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …