Breaking News

शहर के सभी धर्मो के धर्म गुरुओं की बैठक का हुआ आयोजन लाउड स्पीकर एवम डीजे के प्रयोग के संबंध में दिए गए आवश्यक निर्देश

रतलाम

27/May/2024
म. प्र. शासन द्वारा दिनांक 13.12.2023 को जारी आदेश के माध्यम से धार्मिक स्थलों एवम अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर/डीजे/संबोधन प्रणाली) के अनियंत्रित व नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किए गए है। इसी तारतम्य में  पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवम एडीएम रतलाम के नेतृत्व में शहर के सभी धर्म गुरुओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी धर्म गुरुओं को शासन के निर्देशों से अवगत करवाते हुए लाउड स्पीकर एवम डीजे के प्रयोग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा, एडीएम महोदय रतलाम, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार बारंगे, एसडीएम महोदय रतलाम एवम शहर के सभी धर्मो के लगभग 40 धर्म गुरु उपस्थित रहे।

Check Also

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्यवाई 1 जनवरी से 30 जून तक कुल 914 प्रकरण दर्ज, रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन, मध्यप्रदेश के इतिहास में 21 जुलाई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज, महिला आईटीआई रतलाम में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई,

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में सहायक सहायक आयुक्त, विकास …