Breaking News

कैंडल मार्च निकाल कर सोपा ज्ञापन,डॉं मोमिता बेदनाथ के दुष्कर्मियों को फांसी की मांग को लेकर उमड़ा जनसैलाब

कैंडल मार्च निकाल कर सोपा ज्ञापन,डॉं मोमिता बेदनाथ के दुष्कर्मियों को फांसी की मांग को लेकर उमड़ा जनसैलाब

रतलाम

18/Aug/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के सैलाना नगर में रामेष्ठ सेवा संस्थान एवं आजाद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर के साथ रेप एवं निर्मम हत्या के विरोध मे दुष्कर्मियों को फांसी की मांग को लेकर भारी जन सैलाब सड़क पर उतर आया। हाथों में कैंडल लेकर एवं बलात्कारियों, दुष्कर्मियों को फांसी दो, महिलाओं को सुरक्षा दो नारो की तख्तियां लेकर शाम 7 बजे ओशीन परिसर से निकला। कैंडल मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुलिस थाना सैलाना पहुंचा। जहां प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार कैलाश कन्नौज को सौंपा गया। जुलूस में बड़ी संख्या में नगर के साथ आस-पास के गांव के बालक- बालिकाएं, महिलाएं एवं सभी वर्ग के लोगों ने भाग लेकर दुष्कर्म घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की। ज्ञापन का वाचन हर्षिता सोलंकी ने किया।

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …