Breaking News

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जमरा निलंबित

रतलाम

28/Oct/2024

कलेक्टर राजेश बाथम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि श्री जमरा को अनुभाग आलोट एवं अनुभाग जावरा में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था। उक्त आदेश के पश्चात भी श्री जमरा द्वारा अपने सौपे गए कार्य क्षेत्र से बाहर अनुभाग रतलाम शहर की टीम के साथ कार्य संपादित किए जाने के कारण उनको कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। इसके बाद भी श्री जमरा द्वारा अनुभाग रतलाम शहर में ही कार्य संपादित किया जा रहा था जिससे अनुभाग आलोट एवं जावरा का खाद्य सुरक्षा का कार्य प्रभावित हो रहा है। श्री जमरा का उक्त कृत्य आपत्तिजनक होकर पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में अनुशासनहीनता का द्योतक होने से कदाचरण की श्रेणी में आने से श्री जमरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …