रतलाम,
29/Oct/2024
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को विशेष अभियान चलाकर धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना सरवन के प्रकरण क्रमांक 2234/12 अपराध नंबर 108/12 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में विगत 12 वर्षों से फरार चल रहे 12000/ के ईनामी स्थाई वारंटी संजय पिता उदयभान सिंह उम्र 42 साल निवासी गांव गवरा थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल मुकाम वापी जिला वलसाड गुजरात को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई हैं। गिरफ्तार आरोपी – संजय पिता उदयभान सिंह उम्र 42 साल निवासी गांव गवरा थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल मुकाम वापी जिला वलसाड गुजरात।
Bharat24x7News Online: Latest News