Breaking News

पुलिस द्वारा सट्टे को 05 अड्डे पर दबिश 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर 14,700 रुपए जप्तगिरफ्तार कर 14,700 रुपए जप्त

रतलाम

10/Sep/2025

पुलिस द्वारा सट्टे को 05 अड्डे पर दबिश 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर 14,700 रुपए जप्त बताया गया है की पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में संचालित अवैध गतिविधियों सट्टा, जुआ एवं नशाखोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने शहर के दो सट्टा अड्डों पर दबिश देकर कुल 05 सटोरियों के विरुद्ध कार्यवाही की है।

थाना स्टेशन रोड क्षेत्र

अंडा गली, डॉट की पूल पर सट्टा करते हुए अरबाज पिता अनवर खान उम्र 27 साल निवासी घाट की पुल रतलाम, गोपाल पिता धूलचंद जी बोरीवाल एवं हेमंत पिता सत्यनारायण सिंह राठौर को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों से ₹6,000 नगद एवं हिसाब-किताब की डायरी जप्त की गई।

थाना डीडी नगर क्षेत्र

अमृत सागर तालाब के पास मुक्तिधाम क्षेत्र में सट्टा करते हुए गोलू गवली एवं दिनेश गवली को पकड़ा गया। आरोपियों से ₹8,700 नगद एवं डायरी जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रतलाम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …