Breaking News

पुलिस द्वारा अपह्रत हुई नाबालिक बालिका को इन्दौर से किया बरामद आरोपी गिरफ्तार-गेहूं फसल कटाई के बाद किसान फसल के अवशेष को नही जलाएं किसानों नरवाई प्रबंधन के लिए किए जा रहे है साझा प्रयास -महाशिवरात्रि पर्व के लिए कलेक्‍टर श्री सिंह ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई-

उज्जैन,

शासन की मंशानुसार जिले में कृषकों को नरवाई ना जलाने एवं इसके बेहतर प्रबंधन के संबंध में लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में कलेक्टर के मार्गदर्शन में 12 फरवरी को जिले के हार्वेस्टर संचालकों एवं प्रगतिशील कृषकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गेहूं फसल कटाई उपरांत बचे हुए फसल अवशेष को न जलाते हुए इसका बेहतर प्रबंधन कैसे किया जाए, इसके बेहतर विकल्पों पर चर्चा कर इसकी रोकथाम के उपाय निकलना था। विभाग द्वारा लगातार संगोष्ठी/प्रशिक्षण/भ्रमण के माध्यम से किसानों को नरवाई में आग ना लगते हुए इसके बेहतर प्रबंधन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बैठक में नरवाई जलाने में जिले की स्थिति, नरवाई में आग लगाने के कारणों, निवारण, आजगनी की घटनाओं को रोकने, नरवाई के प्रबंधन करने, नरवाई प्रबंधन की तकनीके, हार्वेस्टर संचालकों को आ रही समस्या एवं शासन से उनकी अपेक्षा एवं सभी के साझा प्रयास जैसे विषयो पर चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर शाश्‍वत शर्मा ने बताया कि फसल कटाई में प्रयुक्त होने वाले हार्वेस्टर के साथ स्ट्रॉ रीपर का उपयोग अतिआवश्यक है एवं इसका उपयोग हार्वेस्टर संचालकों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाए। जिससे कि फसल कटाई उपरांत आगजनी की घटनाए ना हो साथ ही पशुधन के लिए पर्याप्‍त भूसा उपलब्ध हो सके। साथ ही ऐसे क्षेत्र जहां पथरीली या असमतल जमीन है एवं स्ट्रॉ रीपर का उपयोग संभव नहीं है ऐसे खेतों में गेहूं कटाई का कार्य रीपर कम बाईण्डर से किया जाए। इसके बाद भी निर्देशों का पालन नहीं करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जा सकेगी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार Air Prevention & Control of Pollution Act 1981 अंतर्गत फसलो विशेषतः धान एवं गेहूँ फसल कटाई उपरांत फसल अवशेषों को खेतो में जलाए जाने को प्रतिबंधित किया गया है। निर्देशों के उल्लंघन किये जाने पर नियमानुसार पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि‍ देय होगी जिसके अंतर्गत 2 एकड़ से कम भूमि स्वामी को 2500 रुपए प्रति घटना, 2 एकड़ से 5 एकड़ तक भूमि स्वामी को 5000 रुपए प्रति घटना एवं 5 एकड़ से अधिक भूमि स्वामी को 15000 रुपए प्रति घटना क्षतिपूर्ति राशि‍ देनी होगी।संयुक्त संचालक कृषि एवं प्रधान वैज्ञानिक द्वारा नरवाई प्रबंधन के विभिन्न विकल्पों पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें आग ना लगाते हुए उन्नत कृषि यंत्रों जैसे- रोटावेटर, कल्टीवेटर, मल्चर, बेलर एवं देशी पाटा का उपयोग कर बची हुई नरवाई को भूमि में मिलाकर भूमि की उर्वरा क्षमता बढ़ाने एवं भूमि को होने वाले नुकसान से बचाने की सलाह दी गई। साथ ही नरवाई को जल्दी गलाने के लिए जैविक प्रबंधन बेस्ट डिकंपोजर यूरिया छिडकाव किए जाने के निर्देश दिए गए। हार्वेस्टर संचालकों द्वारा जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं से अवगत करते हुए स्ट्रॉ रीपर के अनिवार्य उपयोग पर सहमति‍ दी गई। साथ ही नरवाई प्रबंधन में सहयोग प्रदान करते हुए किसानो को आग ना लगाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने की सहमती दी गई। उक्त कार्यशाला में अपर कलेक्टर उज्जैन शाश्‍वत शर्मा, संयुक्त संचालक कृषि यू.एस. तोमर, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए. के. दीक्षित, कृषि विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग अधिकारी/कर्मचारी, हार्वेस्टर संचालक एवं जिले के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहें।

उज्जैन,

श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्‍यवस्‍थाओं के लिए कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश अनुसार अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा को श्री महाकालेश्‍वर मंदिर, पार्किंग स्‍थल, भीड़ प्रबंधन व यातायात की संपूर्ण व्‍यवस्‍था, आयुक्‍त नगर निगम अभिलाष मिश्रा को श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के बाहरी क्षेत्र में साफ-सफाई व्‍यवस्‍था, पेयजल व्‍यवस्‍था, अतिक्रमण हटाने, फायरब्रिगेड की व्‍यवस्‍था, उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप सोनी को अस्‍थाई जूता स्‍टैंड संचालन व्‍यवस्‍था, वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी को श्री महाकालेश्‍वर मंदिर व बाह्य परिक्षेत्र, पार्किंग क्षेत्र में बंदरों की रोकथाम, मधुमक्‍खी के छत्‍ते हटाने की कार्यवाही करने, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय को परिवहन व्‍यवस्‍था, डिविजनल कमाण्‍डेन्‍ट होमगार्ड आर.के.पाठक को रामघाट ,नृसिंह घाट, पैदल पुल पर पर्याप्‍त संख्‍या में तैराकों, लाइफ जेकेट, मोटर बोट की व्‍यवस्‍था के साथ मंदिर परिक्षेत्र में नगर सैनिकों की व्‍यवस्‍था करने, एसडीएम श्री लक्ष्‍मीनारायण गर्ग, एसडीएम कोठी महल श्री पवन बारिया, एसडीएम कृतिका भीमावद को शांति एवं कानून व्‍यवस्‍था की संपूर्ण जिम्‍मेदारी व समस्‍त विभागों से आवश्‍यक व्‍यवस्‍था के लिए समन्‍वय करने, एसडीएम घट्टिया राजाराम करजरे को दर्शन व्‍यवस्‍था का समन्‍वय करने, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल को श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के प्राथमिक चिकित्‍सा केंद्र में पर्याप्‍त चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था, पेरामेडिकल स्टॉफ, औषधि एवं आपातकालीन तैयारियों की व्‍यवस्‍था करने के लिए ड्यूटी निर्धारित की है।

रतलाम

पुलिस मुख्यालय द्वारा गुम अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षकअमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार व एसडीओपी संदीप कुमार मालवीय अनुभाग जावरा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पिपलौदा निरी. रमेश कोली के नेतृत्व में अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश/दस्तयाबी हेतु टीम गठित की जाकर अपहृत हुई 01 नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता मिली। फरियादी की नाबालिक बालिका के अपहर्त होने की रिपोर्ट पर थाना पिपलौदा पर अपराध क्रमांक 324/2025 धारा 137(2)बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । उक्त निर्देशो के पालन मे अपराध की गंभीरता को देखते हुये अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप कुमार मालवीय के निर्देशन मे उनि राजु मखौड़ चौकी प्रभारी सुखेड़ा के नेतृत्व मे टीम का गठन कर अपहृत बालिका की तलाश हेतु सायबर सेल की तकनीकी सहायता से जिला इन्दौर तरफ रवाना किया गया बाद जिला इन्दौर से अपहृत बालिक को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर विधिवत कार्यवाही की जाकर प्रकरण मे धारा 64(2) एम,87 BNS एवं 5/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफा किया गया व आरोपी अर्जुन गोस्वामी पिता मनोहरपुरी गोस्वामी उम्र 22 साल निवासी पंचेवा जिला रतलाम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उसे उपजेल जावरा निरुद्ध किया गया प्रकरण मे विवेचना जारी है

नाम आरोपी :- अर्जुन गोस्वामी पिता मनोहरपुरी गोस्वामी उम्र 22 साल निवासी पंचेवा जिला रतलाम

सराहनीय भूमिका- प्रकरण मे निरीक्षक रमेश कोली थाना प्रभारी पिपलौदा , उनि राजू मखोड़ चौकी प्रभारी सुखेड़ा, आरक्षक विजय पाल, आरक्षक त्रिलोकसिंह ,आरक्षक जितेन्द्र माली, आरक्षक राजेश पटेल, सैनिक अशोक कुमावत सायबर सेल से आर विपुल भावसार, आर तुषार सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही ।

Check Also

जिले में नरवाई प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार कर किसानों और हार्वेस्‍टर संचालकों की बैठक लेकर नरवाई प्रबंधन की जानकारी दी जाएं,नरवाई प्रबंधन के लिए 12 फरवरी को हार्वेस्‍टर संचालकों और प्रगतिशील कृषकों की बैठक आयोजित होगी-खेलो एमपी खेल प्रतियोगिता में टीम को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त -सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित-जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक — कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश-केन्द्रीय बजट 2026-27 में मध्य प्रदेश को 15,188 करोड़ रूपये का रेल बजट आवंटन

🔊 Listen to this उज्जैन किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास विभाग की बैठक में कलेक्‍टर …