Breaking News

जिला खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई 12 वाहन जप्त किए

रतलाम 

24 मई 2023

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिला खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है । जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल ने बताया कि जारी सप्ताह में विभाग द्वारा सख्ती से कार्रवाई करते हुए  खनिजों के अवैध परिवहन में संलग्न 12 वाहनों को जप्त करके पुलिस थानों एवं चौकियों की अभिरक्षा में रखवाया गया  हैं इनमें अवैध रेत परिवहन में संलग्न तीन तथा गिट्टी एवं गिट्टी चोरी के अवैध परिवहन में संलग्न 9 वाहन सम्मिलित हैं । इनमें ट्रैक्टर तथा डंपर सम्मिलित हैं । सुश्री पटेल ने बताया कि खनिज विभाग ने थाना शिवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत दो वाहन, धामनोद तथा धामेंड़ी में एकएक वाहन, नामली, बड़ावदा में एक-एक जावरा में तीन तथा सूखेड़ा में दो वाहन जप्त किए हैं । जप्त वाहनों को सैलाना, सुखेड़ा, नामली, बड़ावदा, जावरा पुलिस थानों अथवा चौकियों की अभिरक्षा में रखवाया गया है ।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …