Breaking News

जावरा हुसैन टेकरी पर चूल आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

रतलाम

27 अगस्त 2023

जावरा में  हुसैन टेकरी के सालाना चूल आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी शनिवार को जावरा में हुसैन टेकरी पर पहुंचे, व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, एसडीएम अनिल भाना सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियोजित ढंग से व्यवस्था के लिए दिशा निर्देश दिए, वहीं पुलिस अधीक्षक ने पॉइंट चेक करते हुए आयोजन के दौरान पुलिस व्यवस्था हेतु अधीनस्थों को ताकीद की। कलेक्टर सूर्यवंशी ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी चूल आयोजन में प्रशासनिक व्यवस्था की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को दायित्व भी सौंपे जा रहे हैं। सभी अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का ठीक से अवलोकन किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि हुसैन टेकरी पर बड़ी संख्या में आने वाले व्यक्तियों के अनुसार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। पुख्ता तौर पर व्यवस्थाओं में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी, कोई कमी नहीं रखी जाएगी। एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि जावरा हुसैन टेकरी के चूल आयोजन में आवश्यकता अनुसार प्रत्येक पॉइंट पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। नगर सुरक्षा समिति के व्यक्ति भी तैनात रहेंगे। एसपी ने बताया की अलग-अलग तीन से ज्यादा स्थानों पर वाहन पार्किंग व्यवस्था रखी गई है जो आयोजन से बाहर एरिया में रहेगी।

Check Also

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही जारी-जनगणना कार्य में नियुक्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण-शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति की बैठक संपन्न-आई. टी. आई. रतलाम में 27 फरवरी को युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन-मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही में विभिन्न दुकानों से पनीर, मिठाई, दूध के नमूने लिए गए-विद्युत मोटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार ₹2.40 लाख का मशरूका जप्त

🔊 Listen to this उज्जैन, आगामी त्यौहार होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए …