जावरा की 44, आलोट की 22, ताल की 8, अनाधिकृत कॉलोनियों के हितधारक अपनी आपत्ति संबंधित निकाय में प्रस्तुत करेंगे, आपत्ति निराकरण पश्चात पुनः सूची प्रकाशित होगी, पेसा एक्ट की जानकारी जिले में विशेष रूप से आयोजित 463 ग्राम सभाओं में दी गई, एनसीसी कैडेट्स ने सीखे आपदा प्रबंधन के तरीके,

रतलाम,

01 दिसम्बर 2022,

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले की नगर पालिका जावरा की 44, नगर परिषद आलोट की 22 तथा नगर परिषद ताल की 8 अनाधिकृत कॉलोनियों की जांच एसडीएम जावरा तथा आलोट के माध्यम से करवाई गई है। जिस अनुसार 31 दिसंबर 2016 के पूर्व अस्तित्व में आई कॉलोनियों को नागरिक अधोसंरचना एवं भवन अनुज्ञा प्रदान करने के लिए चिन्हित किया गया है। मध्यप्रदेश नगर पालिका कॉलोनी विकास नियम अंतर्गत कॉलोनियों के सभी हितधारकों से 15 दिवस में आपत्ति या संबंधित नगरीय निकाय में प्रस्तुत करने हेतु सूचना निकाय स्तर से जारी की जा रही है। कॉलोनी के भूखंड या भवन स्वामी सहित सभी हितधारक अपनी आपत्ति संबंधित नगरीय निकाय में प्रस्तुत करेंगे। आपत्ति का निराकरण किए जाने के पश्चात पुनः सूची का प्रकाशन किया जाएगा। तत्पश्चात  कॉलोनाइजर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। जावरा की चिन्हित कालोनियों में में माली समाज कॉलोनी ईदगाह रोड मुख्य मार्ग से अंदर, ईदगाह रोड कॉलोनी, ईदगाह गेट कॉलोनी ताल रोड, नाना साहब के मोहल्ले के पास, जैन कॉलोनी नया मालीपुरा, फूल शाह दाता कॉलोनी नाना साहब का बाग, नाना साहब के मोहल्ले के पास, मीना पूरा कॉलोनी, खाचरोद रोड रतनराज परिसर के पास, विद्या विहार एक्सटेंशन ध्यान मंदिर के पीछे, शिवशक्ति नगर गौतम विहार के पास, ध्यान मंदिर के पीछे, गौतम विहार कॉलोनी, पहाड़िया रोड विद्या विहार के पास, सुगन श्री कॉलोनी के पास ध्यान मंदिर के पीछे, नरसिंह कॉलोनी अरिहंत कॉलोनी के पास, भीमराव अंबेडकर नगर, जेल के पीछे, हातिम कॉलोनी, राठौर कॉलोनी, पटेल कॉलोनी के पास पिपलोदा रोड, पाटीदार कॉलोनी, पटेल कॉलोनी, गाडोलिया कॉलोनी पिपलोदा रोड, पालीवाल कॉलोनी मंशापूर्ण रोड, बंकटलाल कॉलोनी, सांवरिया एक्सटेंशन, विवेकानंद एक्सटेंशन, काशीराम कॉलोनी, सुभाष चोपड़ा कॉलोनी, विद्या विहार कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, राजेंद्र कंपलेक्स, महावीर कॉलोनी, संजय कांपलेक्स के पास, संजय कांप्लेक्स आदि। नगर परिषद ताल में कॉलोनाइजर भूमि स्वामी तुलसीराम पिता जगन्नाथ सेन, बापू केसर खारोल, सिद्धार्थ नागुलाल जैन, कमलसिंह चैनसिंह, भेरूलाल चंपालाल माली, रफीक खान सुल्तान खान काजी, अहमद खान छोटे खां आलोट में कृषि मंडी के पीछे, शीतला माता कॉलोनी काजी साहब की कॉलोनी, श्रीनाथ विहार कॉलोनी, गुरुकुल कॉलोनी, कृषि मंडी के पीछे, पारस नगर आदि शामिल है। 

रतलाम,

01 दिसम्बर 2022,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू किए गए पेसा एक्ट की जानकारी रतलाम जिले के आदिवासी विकासखंडों सैलाना तथा बाजना की 112 ग्राम पंचायतों में दी गई। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में ग्राम पंचायतों के 463 गांव में विशेष ग्राम सभा में पेसा एक्ट की जानकारी देने के लिए आयोजित की गई। जिले में विगत 21 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक 463 ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया जिनका उद्देश्य आदिवासी ग्रामीणजनों को पेसा एक्ट के जानकारी देकर जागरूक बनाना था। ग्राम सभाओं में पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों तथा ग्राम मोबिलाइजरो द्वारा पेसा एक्ट की जानकारी विस्तृत रूप से ग्रामीणों को दी गई। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े ने भी सैलाना विकासखंड के ग्राम कपास्या में आयोजित विशेष ग्रामसभा में पैसा एक्ट की जानकारी ग्रामीणों को दी। भिड़े ने बताया कि पेसा एक्ट लागू होने के बाद जिले के जनजातीय समुदाय को जल, जंगल, जमीन, संस्कृति संरक्षण आदि के सशक्त अधिकार मिले हैं। ग्रामसभा को जल के अधिकार, तालाबों के प्रबंधन का अधिकार मिला है। ग्राम पंचायतें 100 एकड तक की सिंचाई क्षमता के जलाशयों का प्रबंधन कर सकेंगी। तालाब, जलाशयों में मछली पालन, सिंघाडा उत्पादन की गतिविधियों का अधिकार मिला है। इससे आमदनी में वृद्धि होगी, जलाशयों को प्रदूषित करने पर कार्रवाई का अधिकार मिला है। जनजातीय गौरव के संरक्षण और संवर्धन के अधिकार लागू हो चुके हैं। पेसा एक्ट से जनजातीय क्षेत्रों की परम्परा और सांस्कृतिक पहचान का गौरव बढेगा। शराब या भांग की दुकान ग्रामसभा की अनुमति के बगैर नहीं खोली जाएगी। अस्पताल, स्कूल या धार्मिक स्थल के पास शराब या भांग की दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की अनुशंसा का अधिकार सार्वजनिक स्थानों पर शराब के उपयोग को प्रतिबंधित करने एवं अवैध बिक्री को रोकने का अधिकार ग्रामसभा को होगा। स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनवाडी, आश्रम शाला एवं छात्रावासों में निरीक्षण एवं मानिटरिंग का अधिकार ग्रामसभा को मिल गए हैं। गांव में हाट बाजार एवं मेलों के प्रबंधन का अधिकार ग्रामसभा को मिला है। एक तिहाई महिला सदस्यों के साथ शांति एवं विवाद निवारण समिति का गठन, यह समिति परम्परागत तरीके विवाद का निपटारा करने में सक्षम होगी। पेसा एक्ट जनजातीय वर्ग के विकास के लिए अभूतपूर्व फैसला। ग्रामसभा साल भर की कार्ययोजना बनाकर, ग्राम के हर पात्र मजदूर को दिलाएगी मांग आधारित रोजगार, केन्द्र और राज्य की रोजगारमूलक योजनाओं मे कार्यों का निर्धारण करेगी। रोजगारमूलक कार्यों में मस्टर रोल की गलतियों को ठीक करने का अधिकार ग्रामसभा के पास होगा। ग्रामसभा के पास गांव से पलायन, मजदूरों के शोषण को रोकने के अधिकार होंगे। नियत मजदूरी दर को गांव में सार्वजनिक स्थान पर एक बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। किसी साहूकार द्वारा शोषण करने पर ग्रामसभा अनुशंसा के साथ उपखण्ड अधिकारी को शिकायत भेज सकेगी। किसी हितग्राहीमूलक योजना में गांव के सबसे ज्यादा पात्र व्यक्ति को मिलेगी प्राथमिकता। गांव की जमीन और वन क्षेत्र के नक्शे, खसरा बी-1, पटवारी तथा बीटगार्ड उपलब्ध कराएंगे, तहसील के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों के सुधार की अनुशंसा का अधिकार होगा। भू-अर्जन, खनिज सर्वे, पट्टा और नीलामी में ग्रामसभा की सहमति और अनुशंसा होगी। गलत तरीके से जमीन खरीदने या कब्जा करने पर ग्रामसभा का हस्तक्षेप हो सकेगा। नहीं कर सकेगा कोई छल-कपट, ग्रामसभा वापस दिलवा सकती है कब्जे वाली जमीन। इस प्रकार विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

रतलाम,

01 दिसम्बर 2022,

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल भोपाल की टीम ने गुरूवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी केडेट्स के साथ-साथ विद्यालय की समस्त छात्राओं को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर श्रीनिवास मीणा एवं एएसआई माशाराम, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार भाटी, सुंदरसिंह, अजय श्रीवास्तव और उनकी टीम ने छात्राओ को दुर्घटना के समय दिए जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। सीपीआर कैसे दिया जाता हैं उसका तरीका समझाया। भूकंप एवं बाढ़ के बचने के उपाय से संबंधित बहुत ही रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की एनसीसी अधिकारी माया मेहता ने करते हुए बताया कि भोपाल की टीम द्वारा हमारे कैडेट्स को बहुत ही उपयोगी जानकारी दी गई जिसका उपयोग करके वह अपने जीवन में  किसी भी घायल व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सुनीता छजलानी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय एवं समस्त विद्यालय परिवार के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के प्रहलाद, प्रकाश कुमार, मुकेश कुमार, विशाल माने, दीपक, संजय कुमार, संपतराम मीणा, राम कुमार झा भी उपस्थित रहे।

Check Also

सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता

🔊 Listen to this सहकारिता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना आज की आवश्यकता रतलाम- जिले …