Breaking News

कपिल शर्मा अस्पताल में काॅमेडी शो की शूटिंग रद्द

कपिल शर्मा की मानसिक परेशानी अब शरीर पर आ गई है। बुधवार शाम को उन्हें अचानक अस्पताल ले जाना पड़ा जहां इस काॅमेडियन को भर्ती कर लिया गया है। जब कपिल अपने शो की शूटिंग कर रहे थे तब अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पता लगा कि अपनी ब्लड प्रेशर घट-बढ़ रहा है। कपिल मुंबई के अंधेरी इलाके के अस्पताल में दाखिल हैं। खबरी ने बताया ‘शाम चार बजे उन्हें भर्ती करवाया गया। उन्हें बीपी संबंधी दिक्कत है। यह लगातार शूटिंग और तनाव का ही नतीजा है।’जब कपिल की तबीयत खराब हुई तब वे परेश रावल के साथ शूट कर रहे थे। परेश अपनी फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ के प्रमोशन के लिए शो पर अाए थे। बता दें कि कपिल और सुनील ग्रोवर का झगड़ा अभी तक सुलझा नहीं है और ना ही इसके कोई आसार नजर आ रहे हैं। सुनील के शो से जाने के बाद से ही उन पर काम का दबाव है। हाल ही में सोनी चैनल पर आने वाले उनके शो को गिरती हुई टीआरपी का सामना करना पड़ा था। वैसे सुनील के शो के दो किरदारों ‘डाॅक्टर मशहूर गुलाटी’ और ‘रिंकू भाभी’ के अधिकार सोनी के पास हैं। सुनील की कपिल के शो में गैरमौजूदगी फैन्स को नागवार गुजरी। इस वजह से टीआरपी कमजोर पड़ी। 16 मार्च को कपिल शर्मा अपने साथियों के साथ मेलबर्न-दिल्ली फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। नशे में उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। सुनील के साथ हाथापाई भी की। हालांकि कपिल ने गलती का अहसास होने पर सुनील से सोशल मीडिया पर माफी मांगी, मगर बात नहीं बन पाई।

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …