Breaking News

रामघाट पर डूब रहे युवक को होमगार्ड सैनिकों ने बचाया-नरवाई प्रबंधन हेतु कृषि उपकरणों का प्रदर्शन कार्यक्रम 9 से 13 मार्च तक-

रतलाम

सहायक संचालक कृषि अभियांत्रिकी रतलाम ने बताया कि जिले में कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन में नरवाई प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी देने के उद्देश्य से 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक विभिन्न विकासखंडों में कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कार्यालय सहायक कृषि यंत्री, कृषि अभियांत्रिकी उपसंभाग रतलाम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को 9 मार्च को रतलाम के  ग्राम ढिकवा, पलसोड़ा, बदनोरा में , 10 मार्च को जावरा के ग्राम उकेड़िया, हाट पिपलिया, ग्राम मिंडली, ग्राम रोजाना में, 11 मार्च को पिपलोदा के ग्राम कालूखेड़ा, ग्राम बड़ायला माताजी, ग्राम शक्करखेड़ी में, 12 मार्च को आलोट के ग्राम पिपलिया सिसोदिया, ग्राम लसुड़ियाखेड़ी, ग्राम विक्रमगढ़, ग्राम ताल में एवं 13 मार्च को सैलाना के ग्राम नायन, ग्राम भैरूघाट, ग्राम आडवाणिया, ग्राम सैलाना में ट्रैक्टर चलित रीपर कम बाइंडर, स्वचालित रीपर कम बाइंडर, कॉम्बो कम्बाइन हार्वेस्टर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। इन यंत्रों के माध्यम से फसल कटाई के बाद नरवाई प्रबंधन को आसान बनाने और खेतों में अवशेष जलाने की समस्या को कम करने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा।

उज्‍जैन,

जिला कमांडेंट होमगार्ड संतोष कुमार जाट ने जानकारी दी कि शनिवार को शिप्रा नदी के किनारे रामघाट पर उत्तर भारत से आए श्रद्धालु अंकित सैनी पिता राजेंद्र सैनी स्नान करने के दौरान शिप्रा नदी में पानी की गहराई में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के सैनिक की नजर जैसे ही डूबते हुए अंकित पर पड़ी। इसी दौरान होमगार्ड के सैनिक संतोष सोलंकी और राहुल मंगलेश्वरी ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर पानी की गहराई से अंकित को लाइफबॉय तथा लाइव जैकेट तथा फ्लोटिंग बाल की मदद से किनारे पर सुरक्षित पहुंचाकर उसकी जान बचाई।

Check Also

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्यवाई 1 जनवरी से 30 जून तक कुल 914 प्रकरण दर्ज, रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन, मध्यप्रदेश के इतिहास में 21 जुलाई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज, महिला आईटीआई रतलाम में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई,

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में सहायक सहायक आयुक्त, विकास …