उज्जैन,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर प्रकार के संसाधनों से समृद्ध है, लेकिन कुछ स्थानों पर पानी की कमी की चुनौती सामने आती है। स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए अमृतधारा बनेगी। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से चित्रकूट क्षेत्र और विंध्य की वैली के इन पांच जिलों के कुल ढाई लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। लोगों के लिए पेयजल की समस्या का समाधान होगा। कई स्थानों पर इसमें बिजली भी बनाई जाएगी। यह परियोजना राज्य में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के संकल्प की पूर्ति में निर्णायक भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों की ओर से टनल परियोजना के लिए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परियोजना के लिए 1600 करोड़ रुपए की राशि में केंद्र सरकार ने लगभग 275 करोड़ की राशि प्रदान की। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के बलबूते आज यह चुनौतीपूर्ण टनल परियोजना पूरी होने की ओर बढ़ रही है। किसानों और क्षेत्र के व्यापारियों के लिए यह टनल एक वरदान की तरह है। लगभग 12 किलोमीटर लंबी यह परियोजना भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में केस स्टडी सिद्ध होगी। भीषण भूकंप आने पर भी टनल 100 साल तक सुरक्षित रहेगी। कई स्थानों पर टनल की गहराई जमीन से नीचे 120 फीट तक भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्लीमनाबाद टनल के अवलोकन के बाद मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी।

मां नर्मदा, गंगा बेसिन में भी हरियाली लाएंगी
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नर्मदा नदी तो खंभात की खाड़ी में जाकर मिलती है, लेकिन यह विज्ञान का चमत्कार ही है कि अब मां नर्मदा इस ऐतिहासिक टनल के माध्यम से गंगा बेसिन में सोन नदी के आसपास के अंचल में भी हरियाली लाएगी। एक समय ऐसा भी आया जब लगा कि टनल तैयार होना असंभव जैसा है। लेकिन जब संकल्प बड़ा होता है और पवित्र मन से कार्य किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। बार-बार कठिन चट्टानों की चुनौतियां आने के बावजूद नर्मदा टनल को पूरा करने के संकल्प के साथ पूरी टीम काम करती रही। राज्य में एक समय पर सिंचाई का रकबा केवल साढ़े 7 लाख हेक्टेयर था। हमारी सरकारों में यह रकबा बढ़ाकर 44 लाख हेक्टेयर हुआ, जो पिछले ढाई साल में बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर हो गया है। किसान कल्याण वर्ष में नर्मदा टनल परियोजना किसानों के लिए बड़ी सौगात है। आगामी तीन माह में रबी की फसल के लिए किसानों को एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो जाएगा।

जमीन न बेचें किसान : बघेलखंड-बुंदेलखण्ड क्षेत्र भविष्य में पंजाब हरियाणा को पीछे छोड़ेगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोन कछार का 152 क्यूबिक डिस्चार्ज से सतना जिले में 1 लाख 4 हजार 970 हेक्टेयर, मैहर जिले में 54 हजार 227 हेक्टेयर, कटनी जिले में 21 हजार 823 हेक्टेयर, रीवा जिले में 3 हजार 532 हेक्टेयर और पन्ना जिले में 448 हेक्टेयर सहित कुल 1 लाख 85 हजार हेक्टेयर कमांड एरिया में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही नहरों के निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टनल परियोजना में एक ओर जहां टनल के माध्यम से नर्मदा नदी बहेगी तो दूसरी ओर ऊपर से कटनी नदी प्रवाहित होगी। यह टनल परियोजना बुंदेलखंड और बघेलखंड के लिए बड़ी सौगात है, जो जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति करेगी। चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में सिंचाई विभाग ने सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन न बेचें। यह क्षेत्र भविष्य में पंजाब हरियाणा को पीछे छोड़ेगा। इस क्षेत्र से पलायन रुकेगा और आर्थिक रूप से समृद्धि आएगी। हमारी सरकार किसान कल्याण वर्ष में बड़े-बड़े संकल्प पूरा करते हुए आगे बढ़ रही है।

चुनौतियां बढ़ती गई : इंजीनियर-टेक्निशियन और मजदूर, सफलता के लिए संघर्ष करते रहे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 8 घंटे की तीन शिफ्ट में टनल बनाने के लिए काम शुरू किया गया। वर्ष 2015 तक कुल 1406 मीटर टनल बोरिंग होने से इसकी गति बढ़ाने की आवश्यकता थी। लेकिन वर्ष 2016 से टनल के अपस्ट्रीम छोर से जर्मनी से लाई गई आधुनिक मशीन से खुदाई की गई। इसके बाद चुनौतियां बढ़ती चली गईं, लेकिन इंजीनियर, टेक्नीशियन और मजदूर सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए कार्य में लगे रहे। टनल निर्माण के लिए लंबा संघर्ष रहा है और अब वर्ष 2026 में सफलता मिली है। टनल तैयार होने के बाद अप स्ट्रीम और डाउन स्ट्रीम में लगभग ढाई लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। प्रेस से संवाद के समय नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधायक श्री संदीप जायसवाल, संजय पाठक तथा अधिकारी गण उपस्थित थे।

रतलाम
उप संचालक उद्यान मंगल सिंह डोडवे ने बताया कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत “एक जिला एक उत्पाद (ODOP)” योजना में चयनित लहसुन एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र हितग्राहियों को इकाई लागत का 35 प्रतिशत, अधिकतम 10 लाख रुपये तक का अनुदान बैंक ऋण पर प्रदान किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत ओडीओपी (ODOP) श्रेणी में लहसुन आधारित प्रसंस्करण इकाइयों को तथा नॉन-ओडीओपी श्रेणी में मसाला प्रसंस्करण, डेयरी उत्पादों एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर भी नियमानुसार अनुदान का लाभ दिया जाएगा। साथ ही एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) के तहत आवेदन स्वीकृत होने पर 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर अधिकतम सात वर्ष तक 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ भी उपलब्ध है।
योजना का लाभ व्यक्तिगत उद्यमी, स्वयं सहायता समूह (SHG), किसान उत्पादक संगठन (FPO) तथा पंजीकृत संस्थाएं एवं मंडियां ले सकती हैं। आवेदक का न्यूनतम 8वीं पास होना आवश्यक है।योजना में आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट, मशीनरी कोटेशन, बैंक पासबुक, बिजली बिल तथा परियोजना डीपीआर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंकः https://pmfme.mofpi.gov.in/ पर तथा विकासखंड स्तर पर वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिला स्तर पर उप संचालक उद्यान कार्यालय, नवीन कलेक्ट्रेट भवन, कक्ष क्रमांक 201 एवं 202, रतलाम में संपर्क किया जा सकता है।
रतलाम
जिला रोजगार अधिकारी अभिषेक कटारा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 21 जुलाई 2026 को शासकीय आई.टी.आई रतलाम, सैलाना रोड रतलाम में किया गया है, जिसमे 08 से 10 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जावेगी। इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जायेगा।
युवा संगम रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा मैनेजर, एच.आर, लेक्चरर, मशीन आपरेटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जावेगी।
आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8 वी, 10 वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी.आई. तथा आयु 18 से 35 वर्ष तक होना चाहिए।
युवा संगम रोजगार मेले मे भाग लेने वाली कम्पनियों में इप्का लेबोरेट्रीज, अंकलेसरिया ऑटोमोबाइल, कॉरपोरेट देखो वेन्चर लि. रतलाम, जस्ट डायल इन्दौर, माही ग्रुप ऑफ एजुकेशन बांसवाड़ा, कृषि दर्पण एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, प्रतिभा स्वराज लिमिटेड उज्जैन, कवच ग्लोबल कनेक्ट प्रा. लि. अहमदाबाद, पेरेनियल प्राइवेट लि. पुणे आदि है।
इच्छुक आवेदक 21 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई. टी.आई. सैलाना रोड रतलाम में शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की मूल व छायाप्रति एवं बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है। वैध मदिरा विक्रेताओं पर आबकारी विभाग की कार्रवाई
रतलाम
कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 16 जुलाई को आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे ने वृत सैलाना अंतर्गत शिवगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होटल,

ढाबों तथा किराना दुकानों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान मधुबन ढाबा, निकिता किराना, राजपूताना ढाबा, पारगी ढाबा, देवश्री ढाबा सहित अन्य दुकानों की विधिवत तलाशी लेकर 52 पाव देशी प्लेन मदिरा, 40 केन बीयर तथा 10 बोतल प्रेसिडेंट बीयर जप्त की गई।आबकारी विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए हैं। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 11 हजार 152 रुपये है कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज चौहान, प्रधान आरक्षक रामचरण पवार तथा नगर सैनिक नरेंद्र सिंह भाटी शामिल रहे।

रतलाम
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान नशे से दुरी है जरूरी 2.0 के तहत एवं रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान, थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के मागर्दशन मे उनि राकेश मेहरा थाना जावरा शहर द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुवे दिनांक- 17.07.2026 को अजमेरी गेट भीमाखेडी चौराहा रोड सीताराम बाग के सामने जावरा से आरोपी थाना पिपलोदा जिला रतलाम को अवैध मादक पदार्थ 29.05 ग्राम MD ड्रग्स किमती 2,90,000 रुपये के साथ गिरफ्तार

किया गया। उक्त मामले में थाना जावरा पर अपराध क्रमांक 259 / 2026 धारा- 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी हुसैन खान के बताये अनुसार आरोपी हुसैन से एमडी ड्रग्स खरीदकर सप्लाई करने वाले आरोपी झालानगर पिपलौदा थाना पिपलौदा हाल.मु. मोमिनपुरा अब्बु सईद दरगाह के पास जावरा थाना जावरा शहर जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के सम्बंध मे विस्तृत पुछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी- 01. हुसैन खान पिता असलम खान जाति पठान मुसलमान उम्र 26 साल निवासी ग्राम राकोदा
थाना पिपलोदा जिला रतलाम 02. फारुख पिता ईशरार जाति मेवाती उम्र 35 साल निवासी झालानगर पिपलौदा थाना पिपलौदा हाल.मु. मोमिनपुरा अब्बु सईद दरगाह के पास जावरा थाना जावरा शहर जिला रतलाम जप्त मश्रुका – एक प्लास्टिक थैली मे भरा 29.05 ग्राम मादक पदार्थ MD ड्रग्स किमती 2,90,000 रुपये सराहनीय भुमिका –
निरीक्षक दीपक कुमार देश मे सउनि सगीर खान, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, मृदंग सातपुते, राहुल उपाध्याय, शैलेन्द्रसिंह, ललितसिंह जगावत, आरक्षक राजेश पंवार, चन्द्रशेखर खटवड़, सूरेन्द्रसिंह सिसौदिया, राजेश पटेल, नारायणसिंह, सुगड़सिंह, चेनराम पाटीदार, भोमसिंह पंवार, रणजीत, संदीप, मोहित नोगिया, देवेन्द्र शर्मा की सराहनीय भुमिका रही।
Bharat24x7News Online: Latest News