Breaking News

कर्तव्य के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण प्राथमिक शिक्षक सुश्री समीना मुलतानी निलंबित-जिले में विभिन्न कार्यालयों में हुई जनसुनवाई अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं

रतलाम

कर्तव्य के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण प्राथमिक शिक्षक समीना मुलतानी निलंबित, जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी द्वारा समीना मुलतानी, प्राथमिक शिक्षक, शा.प्रा.वि. (ई.जी.एस) भोईखेडा संकुल शा.कन्या उ.मा.वि.आलोट विकासखंड आलोट ‘को कर्तव्य के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण म.प्र. आचरण संहिता नियम 1965 के नियम-3 (क), (स) म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण नियम 1966 के नियम 9 उपनियम (ख) के अंतर्धीन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में नियमानुसार निलंबन भत्तें की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में समीना मुलतानी का मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आलोट रहेगा ।

 

रतलाम

कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज जिले में विभिन्न विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की। नगर पालिक निगम रतलाम क्षेत्र कार्यालय, रतलाम, जावरा, सैलाना एवं आलोट अनुविभाग कार्यालय तथा बाजना एवं पिपलौदा विकासखंड कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित हुई।

संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों द्वारा आवेदनों को दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई तथा जिन प्रकरणों का निराकरण मौके पर संभव था, उनका निराकरण किया गया। जनसुनवाई में संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवेदकों को उनके प्रकरण में की जा रही कार्यवाही से अवगत कराने के लिए भी कहा गया।

Check Also

ओरिएंटेशन प्रोग्राम उत्कर्ष-2026 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिला करियर एवं जीवन निर्माण का मार्गदर्शन-2,080 करोड़ रुपए से बनेगा उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे, जुलाई 2028 में होगा पूर्ण-करोड़ों की लूट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में नवप्रवेशित …