रतलाम
रतलाम श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उत्कर्ष-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यंक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के संस्थापक आदरणीय बाबूजी गोपाल प्रसाद शर्मा (टंच) एवं विशेष अतिथि मुकेश गुप्ता जी(आईटी ऑफिसर,शासकीय पोलोटेक्निककॉलेज,जावरा)ने माँ सरस्वती कीपूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन कर किया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी बी.टेक,बी.बी.ए.,एम.बी.ए.,बी.एससी.(माइक्रोबायोलॉजी),बी.एससी.(सीड टेक्नॉलाजी), एवं बी. ए. एल.एल.बी.आनर्स2026 के सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि मुकेश गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को उनके विषयों की उपयोगिता, उच्च शिक्षा, करियर के विभिन्न अवसरों तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा निरंतर मेहनत के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित कियाएवं सभी विद्यार्थियों को शपथ भी दिलवाई उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी पढ़ाई, कर्तव्यों, आगामी अकादमिक सत्र तथा करियर के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जागरूकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन निरंतर करेंगे ।इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक आदरणीय बाबूजी गोपाल प्रसाद शर्मा (टंच) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया । उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने संस्थापक के रूप में अनुभव साझा किए तथा कॉलेज जीवन में सफलता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं सहसंचालक वरदान शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, ज्ञान अर्जित करने और अपने करियर की मजबूत नींव रखने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक मूल्यों को विकसित करने पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम के दौरानमहाविद्यालय सहसंचालक उमेश शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न विषयों, उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य में रोजगार एवं करियर के अवसरों से भी अवगत कराया गया।
संस्था के निदेशक डॉ॰ लोकेन्द्र विक्रम सिंह नेइसी ओरिएंटेशन प्रोग्राम‘उत्कर्ष-2026’ में विद्यार्थियों के साथ अपने व्यापक शैक्षणिकएवं क्षेत्रीयअनुभवसाझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप भविष्य के अवसरों को पहचानने एवं उन्हें प्रभावी ढंग से हासिल करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शित किया।उन्होंने बी.टेक,बी.बी.ए.,एम.बी.ए.,बी.एससी.(माइक्रोबायोलॉजी),बी.एससी.(सीड टेक्नॉलाजी), एवं बी. ए. एल.एल.बी आनर्ससहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके करियर विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान की। साथ ही, उन्होंने जेंनज़ी,जेंन अल्फा और मिलेनियल्सकी विशेषताओं और बदलते करियर के रुझान पर भी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए।इस कार्यक्रम का संचालन प्रो॰अंशिता शर्मा,प्रो॰ मनीषा राठोर एवं प्रो॰टीना हसले ने किया कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, शिक्षकों, अनुशासन समिति एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार डीन एकेडमिक प्रो॰ गोविन्द झंवर द्वाराव्यक्त किया गया।समस्त विषय के विभागाध्यक्षों के साथ उपस्थित प्राध्यापकोद्वारा छात्र – छात्राओं को विषय सामग्री प्रदान की जो उनके अध्ययन मे वर्ष भर उपयोगी रहेंगी I यह जानकारी सहसंचालक श्री उमेश शर्मा द्वारा दी गई ।

रतलाम
उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण कार्य की समीक्षा कलेक्टर अजय कटेसरिया एवं जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय द्वारा की गई। परियोजना के तहत उज्जैन से जावरा तक 98.730 किलोमीटर लंबाई में ग्रीनफील्ड 4-लेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। इसमें उज्जैन जिले में 78.080 किलोमीटर तथा रतलाम जिले में 20.650 किलोमीटर लंबाई शामिल है।

परियोजना की कुल लागत 2,080 करोड़ रुपए है। परियोजना का अनुबंध हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) के अंतर्गत मेसर्स उज्जैन जावरा महाकालेश्वर हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ 30 अप्रैल 2026 को किया गया है। निर्माण कार्य 16 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुका है। अनुबंध के अनुसार परियोजना का निर्माण कार्य 15 जुलाई 2028 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है।

परियोजना के अंतर्गत रतलाम जिले में भूमि अधिग्रहण मुआवजा भुगतान की स्थिति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 8 ग्रामों में 179 कृषक प्रभावित हैं। इनमें से 140 कृषकों के खाते प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 39 कृषकों के खाते अप्राप्त हैं। अब तक 129 कृषकों को मुआवजा राशि का भुगतान प्राप्त हो चुका है तथा 50 कृषकों का भुगतान शेष है।

कलेक्टर ने परियोजना के निर्माण कार्य में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान से संबंधित शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों का संबंधित विभाग आपसी समन्वय से निराकरण करें, ताकि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके।

रतलाम
फरार आरोपी गौरव गुर्जर पिता भागीरथ गुर्जर निवासी हरसोला को गिरफ्तार कर 502 ग्राम सोने एवं 1 किलो 270 ग्राम चांदी के जेवरात किमती करीब 80 लाख रुपये बरामद रतलाम पुलिस द्वारा थाना बिलपांक क्षेत्र में सराफा व्यापारी के साथ हुई करोड़ों रुपये की लूट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी गौरव गुर्जर पिता भागीरथ गुर्जर निवासी हरसोला, इंदौर को आज प्रातः गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी के कब्जे से लूटे गए 502 ग्राम सोने के जेवरात एवं 1 किलो 270 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। फरियादी अर्पित पिता ललित कुमार चोरड़िया, निवासी जैन कॉलोनी रतलाम, जो सोने-चांदी के आभूषणों का व्यवसाय करते हैं, बड़नगर से व्यापारिक कार्य पूर्ण कर बस से रतलाम लौट रहे थे। रात्रि लगभग 09:15 से 09:30 बजे के मध्य हनुमान चौकी, उमरथाना फंटा क्षेत्र में आरोपियों द्वारा बस में फरियादी के साथ मारपीट कर उसका आभूषणों से भरा बैग लूट लिया गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बिलपांक में अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण मे विवेचना मे आये तथ्यो के आधार पर डकेती व आपराधीक षढ़यत्र की सुसंगत धाराओ का ईजाफा किया गया ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन मे ए.डी.ओ.पी. रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के निर्देशन में पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल से लेकर बड़नगर तक विभिन्न मार्गों पर लगे 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज, साइबर तकनीकी साक्ष्यों एवं मैदानी पुलिसिंग के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई। प्रकरण में पूर्व में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.167 किलोग्राम सोने के 238 नग जेवरात तथा 4.047 किलोग्राम चांदी के 183 नग जेवरात, डिब्बों सहित बरामद किए जा चुके हैं। प्रकरण में फरार आरोपी गौरव गुर्जर पिता भागीरथ गुर्जर निवासी हरसोला, इंदौर की गिरफ्तारी हेतु गठित विशेष टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को आज प्रातः गिरफ्तार कर लिया।

विशेष भूमिका—
फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं लूटे गए मशरूका की बरामदगी में निरीक्षक अय्यूब खान (थाना प्रभारी बिलपांक), प्रधान आरक्षक राहुल जाट, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र चावड़ा, प्रधान आरक्षक निलेश पाठक, प्रधान आरक्षक दिलीप रावत, आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक रोशन राठौर एवं आरक्षक माखन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Bharat24x7News Online: Latest News
