Breaking News

प्रतिभावान आवासीय विद्यालय लालपुर की टीम ने जीता मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज-2026 का खिताब. महाकाल की नगरी में आज गूंजेगी बी प्राक की शिव आराधना. कृषि यंत्र किराये की दुकान स्थापित करने के लिए आवेदन 21 अगस्त तक आमंत्रित.

उज्जैन,

प्रदेश के विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज-2026 का जिला स्तरीय आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, माधवनगर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 90 दलों ने भाग लिया आयोजित लिखित परीक्षा में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों, विश्व धरोहर स्थलों, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, अभयारण्यों, नदियों, पर्वतों, लोक संस्कृति, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण तथा प्रदेश के इतिहास और भूगोल से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर शासकीय उमावि नरवर, शासकीय मॉडल उमावि महिदपुर, शासकीय मॉडल उमावि उज्जैन, शासकीय सांदीपनि उमावि जलसेवा निकेतन, शासकीय सांदीपनि उमावि तराना तथा प्रतिभावान आवासीय विद्यालय लालपुर की टीमों ने अगले चरण के लिए स्थान बनाया। आयोजित मल्टीमीडिया क्विज राउंड में ऑडियो, वीडियो एवं चित्र आधारित प्रश्न पूछे गए। इस दौरान विद्यार्थियों की त्वरित सोच, सामान्य ज्ञान और विषय की समझ की परीक्षा हुई। रोमांचक मुकाबले में प्रतिभावान आवासीय विद्यालय लालपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अब वह राज्य स्तरीय मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज-2026 में उज्जैन जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिदपुर तथा तृतीय स्थान शासकीय सांदीपनि उमावि जलसेवा निकेतन ने प्राप्त किया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का तीन दिन एवं दो रात का भ्रमण पैकेज प्रदान किया गया। वहीं चौथा, पांचवां एवं छठवां स्थान प्राप्त करने वाली टीमों—शासकीय उमावि नरवर, शासकीय मॉडल उमावि उज्जैन एवं शासकीय सांदीपनि उमावि तराना—को दो दिन एवं एक रात का पर्यटन पैकेज दिया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं टूर कूपन देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर क्विज के जिला नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर राजेश बोरासी, लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय के अपर संचालक आर.के. सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार खत्री उपस्थित रहे।क्विज का संचालन क्विज मास्टर ब्रजेश शर्मा एवं सहायक क्विज मास्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने किया। स्कोरर अनामिका दुबे एवं डॉ. संजीव कुमार तिवारी रहे। लिखित परीक्षा के निर्णायक के रूप में पदम सिंह चौहान, राजेंद्र कुमार पुरोहित, राजकुमार पोरवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल एवं डॉ. विवेक तिवारी ने दायित्व निभाया। मल्टीमीडिया क्विज में कंप्यूटर संबंधी सहयोग नितिन सत्यप्रेमी एवं विजय शर्मा का रहा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ज्योति तिवारी, राजेश गंधरा, मीना गुप्ता, मंजू माहौर एवं श्वेता तिवारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चतुर्वेदी ने किया।

उज्जैन,

श्रावण मास की पावन बेला में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन भक्ति और संगीत के सुरों से सराबोर होने जा रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन द्वारा मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के समन्वय से “शिवतत्व – श्रावण कला उत्सव” का आयोजन रविवार, 9 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे शक्तिपथ, त्रिवेणी संग्रहालय के सामने, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर देश के प्रसिद्ध गायक बी प्राक एवं साथी, मुंबई भगवान शिव की आराधना और भक्ति से ओतप्रोत अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण को और भी खास बनाएंगे। वहीं पवन तिवारी एवं साथी, निवाड़ी द्वारा भी सांस्कृतिक एवं भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊर्जा और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित यह आयोजन भक्ति, संगीत और संस्कृति के संगम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। बाबा महाकाल की नगरी में होने वाली यह विशेष संध्या श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को शिव आराधना के साथ संगीत और कला से जुड़ने का अनूठा अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों का प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर “शिवतत्व – श्रावण कला उत्सव” की इस भव्य एवं भक्तिमय संध्या में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

रतलाम

सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि‍ कृषकों को किराये पर ट्रैक्टर एवं यंत्र उपलब्ध करा कर सेवाएं देने के उद्देश्‍य से बैंक ऋण आधार पर कृषि यंत्र किराये की दुकान (CHC)) स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक विभाग के पोर्टल www.chc.mpdage.org के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदक को सहायक कृषि यंत्री उज्जैन के नाम से 10 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट धरोहर राशि के रूप में बैंक से बनवाकर 07 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कंप्युटराइज्ड लॉटरी पद्धती से जिलेवार प्राथमिकता सूची का निर्धारण 22 अगस्त 2026 को किया जावेगा।

वर्ष 2026-27 के लिए रतलाम जिले में सामान्य वर्ग के लिए 13, अनुसूचित जाति के लिए 03, अनुसूचित जनजाति के लिए 04 एवं कृषक उत्पादक सगठंन के लिए 01 कुल 21 कृषि यंत्र किराये की दुकान स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कृषक 10 लाख से 25 लाख रुपये तक के कृषि यंत्र का क्रय बैंक ऋण के माध्यम से कर सकते है, जिसमे शासन द्वारा 40% या अधिकतम 10 लाख तक का अनुदान क्रेडिट लिंक बैंक एंडेड सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा।

रतलाम जिले में निजी क्षेत्र में कृषि यंत्र किराये की दुकान स्थापित करने के लिए ट्रैक्टर 50 एचपी से अधिक, मल्चर/बेडर/स्ट्रॉ रीपर, लेजर लैंड लेवलर/ क्रॉप थ्रेशर/मल्टी क्रॉप थ्रेशर, ब्रॉड बेड फरो प्लांटर/रेज्ड बेड प्लांटर/मल्टी क्रॉप प्लांटर/न्यूमेटिक प्लांटर तथा रिवर्सिबल प्लाऊ/डिस्क हैरो जैसे यंत्र अनिवार्य है अतिरिक्त प्रोजेक्ट की लागत सीमा (25 लाख) के अंतर्गत आवेदक स्थानीय एवं फसल आवश्यकतानुसार कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय के पोर्टल पर पंजीकृत यंत्रों  में से एच्छिक यन्‍त्र क्रय कर सकते है।

आवेदन के लिए आवेदक की उम्र 01 अगस्‍त 2026 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक न्यूनतम 12 वी कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक जिस ग्राम में केंद्र स्थापित करना चाहता है, उस ग्राम में स्वयं अथवा माता-पिता के नाम से भूमि होने पर ही केंद्र के आवेदन हेतु पात्रता होगी। जिस ग्राम में 01 अप्रैल 2017 के पश्चात केंद्र स्थापित किया जा चुका है, उस ग्राम में आवेदक को केंद्र स्थापित करने की पात्रता नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए पोर्टल www.chc.mpdage.org पर उपलब्ध विज्ञापन देख सकते है।

Check Also

साइबर सेल की तत्परता से ठगों के खातों में ₹5 लाख से अधिक की राशि होल्ड, अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स पकडने मे ताल पुलिस को मिली सफलता, उज्जैन–भोपाल के मध्य चलेंगी तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें,

🔊 Listen to this रतलाम  पुलिस अधीक्षक अमीत कुमार (भा.पू.से.) के निदेशक द्वारा साइबर इंजीनियरों …