Breaking News

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण,रतलाम पुलिस द्वारा नाबालिग लडकियो से अनैतिक देह व्यापार करवा रहे युवक को किया गिरफ्तार,

उज्जैन,

मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षक और विद्यार्थी वर्ग के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विद्यार्थियों के हित में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता के हित में जब भी कोई निर्णय लिया जाता है, मध्यप्रदेश उसे लागू करने और निर्णय के अनुरूप नीतिगत व्यवस्था बनाने वाला पहला राज्य होता है। समय की जरूरत है कि युवाओं से संबंधित न्यायिक फैसले द्रुत गति से हों। इसके लिए मध्यप्रदेश में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट्स (भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में) बनाये जायेंगे। पेपर लीक और परीक्षा सहित अन्य मामलों का फास्ट ट्रैक कोर्ट में मात्र 3 माह में निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी।

     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन में विद्यार्थियों के कल्याण और उनसे जुड़े सभी विषयों को लेकर बेहद सकारात्मक भाव हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही नीट पेपर लीक की खबर सामने आई, उसकी जांच के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की। प्रकरण दर्ज हुआ और देशभर में तेज गति से आरोपियों की गिरफ्तारियां भी की गई, फिर दोबारा नीट परीक्षा कराई गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पूरी सहानुभूति और संवेदना विद्यार्थियों के साथ है। हम हर परिस्थिति में विद्यार्थियों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में नीट परीक्षाएं बेहतर और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हों, इसके लिए स्टैंडर्ड ऑफ प्रोटोकॉल्स (एसओपी) तैयार कर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा मध्यप्रदेश वह राज्य है, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 देश में सबसे पहले लागू की गई। पिछले ढाई साल के कार्यकाल में राज्य सरकार ने 3 नए शासकीय विश्वविद्यालय प्रारंभ किए हैं। प्रदेश में विकास की गतिविधियों को गति देकर तेज़ी लाने के साथ-साथ युवाओं और विद्यार्थियों के लिए कल्याण की चिंता कर इनके हित में निर्णय लेना भी हमारा कर्तव्य है। विद्यार्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय हमारी सरकार ले चुकी है और यह आगे भी लगातार जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज की संख्या दोगुनी से अधिक हो चुकी है। पूरे देश में पहले मात्र 641 विश्वविद्यालय थे, आज इनकी संख्या बढ़कर 1400 से अधिक हो गई है। मेडिकल एजुकेशन की सीटें भी 50 हजार से बढ़कर 1 लाख से अधिक हो चुकी हैं।

रतलाम

जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री  चैतन्य काश्यप ने ग्राम बिरमावल में लगभग 68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया। इनमें ग्राम बिरमावल में 34 करोड़ 65 लाख रुपये तथा रावटी में 33 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं।

लोकार्पण के बाद प्रभारी मंत्री डॉ. शाह एवं मंत्री काश्यप ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूटी एवं लैपटॉप भी प्रदान किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय किसी मंदिर से कम नहीं हैं, जहां से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई जीवनधारा प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि आज मां सरस्वती के मंदिर का लोकार्पण हुआ है और वर्तमान पीढ़ी के बच्चे सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को निःशुल्क गणवेश, साइकिल, पाठ्यपुस्तकें सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है तथा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि “सोच बदलो, सितारे बदल जाएंगे।” प्रभारी मंत्री ने बिरमावल सांदीपनि विद्यालय तक पहुंचने वाले लगभग डेढ़ किलोमीटर मार्ग का डामरीकरण रोड बनाने की बात की।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने वाला अनूठा प्रकल्प है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर ज्ञान और संस्कारों की मिसाल प्रस्तुत की थी। उसी भावना को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार ने आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और श्रेष्ठ शिक्षकों की व्यवस्था के साथ इन विद्यालयों का निर्माण किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन किए हैं। विद्यार्थियों को भोजन, गणवेश, साइकिल सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बिरमावल क्षेत्र में उच्च शिक्षा की आवश्यकता बताते हुए कॉलेज की स्थापना की मांग भी रखीजिला योजना समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि यह भव्य विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा तथा यहां से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, जिला योजना समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, पूर्व विधायक  संगीता चारेल, अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अन्य जिला अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी, पत्रकार उपस्थित रहे।

रतलाम

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा जिले मे अनैतिक देह व्यापार के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही निर्देशित किया गया था जो थाना रिंगनोद के द्वारा  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रिंगनोद आनन्द सिंह आजाद एवं चौकी प्रभारी उनि रघुवीर जोशी द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम ढोढर बाछडा डेरे से अनैतिक देह व्यापार ( पीटा एक्ट ) के प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपी हंसु पिता गोपाल चौहान जाति बाछडा उम्र 19 साल निवासी बाछडा डेरा ढोढर के घर से दो नाबालिग लडकियों को रेस्क्यू किया आरोपी हंसु के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 302/2026 धारा 143(4) बी.एन.एस. 3,4,5,6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व ¾ पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी हंसु  निवासी बाछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम सराहनीय भुमिका– निरीक्षक आनन्दसिंह आजाद , उनि रघुवीर जोशी , सउनि अशोक चौहान , प्र.आर.सुधीरसिंह , प्र.आर. नरेन्द्रसिह ,आर.नरेन्द्रसिंह हाडा, आर.शोभाराम शर्मा , आर. रविन्द्रसिंह , महिला आर निशा दडिंग थाना रिंगनोद , पुलिस चौकी ढोढर की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही

 

Check Also

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ, व्यवसाय एवं सेवा इकाई स्थापना के लिए 50 लाख रुपये तक मिलेगा ऋण लाभ,

🔊 Listen to this उज्जैन, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में …