Breaking News

खाद्यय विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी-पुलिस ने 36 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा

रतलाम

बता दे की रतलाम में खाद्यय विभाग अधिकारी शैलेन्द्र गुप्ता एवं टीम द्वारा 57 कसेरा बाजार मे मंगलम फूड्स पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 670 लिटर घी जप्त किया गया।

बताया गया है की गोपी श्री एवं वर्तुला घी के कुल 09 नमूने लिए गए। जिसकी कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये बताया गया । आगे की कार्यवाही जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्यवाही की जाएगी।

रतलाम

बड़ावदा हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद, छह माह पुराने छेड़छाड़ प्रकरण की रंजिश में की गई थी हत्या, रतलाम पुलिस ने हत्या के एक गंभीर प्रकरण का त्वरित खुलासा करते हुए घटना के लगभग 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है। दिनांक 04.08.2026 को चौकी हाटपिपलिया, थाना बड़ावदा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिंदुरकिया स्थित मिडिल स्कूल के पास बापूसिंह की पड़त भूमि पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान शहनवाज उर्फ साहिल पिता शहजाद शाह, निवासी सिंदुरकिया के रूप में हुई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से हत्या किया जाना प्रतीत हुआ। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावरा भेजा गया तथा हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्यवाही का विवरण – पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के नेतृत्व में अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान— पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एकत्रित कर उनका गहन विश्लेषण किया गया। साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्राप्त डिजिटल तथ्यों का परीक्षण किया गया। अलग-अलग टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों, संभावित गवाहों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर महत्वपूर्ण सूचनाएं एकत्रित की गईं।


भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, साइबर इनपुट तथा मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के समन्वित विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी कर घटना के लगभग 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि लगभग छह माह पूर्व मृतक द्वारा आरोपी की कथित भाभी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी, जिसके संबंध में पूर्व से अपराध दर्ज होकर प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। मृतक उक्त घटना का गांव में बार-बार उल्लेख करता था, जिससे आरोपी नाराज था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आक्रोशित होकर आरोपी ने मृतक पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपी–
ईश्वर उर्फ छोटू पिता रामचन्द्र आद्रा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिंदुरकिया, थाना बड़ावदा, जिला रतलाम।
प्रकरण में अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच जारी है।

सराहनीय भूमिका- इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक संतोष चौरसिया, निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक मोहम्मद अयुब खान, निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर डीगा, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, उप निरीक्षक कुलदीप डाबी, उप निरीक्षक जगदीश कुमावत, सहायक उप निरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक शहजाद खान, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र बारिया, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक अभय चौहान, आरक्षक गोपालसिंह, आरक्षक बालुसिंह, आरक्षक रामप्रसाद मीणा, आरक्षक देवेन्द्र, आरक्षक आदिल, आरक्षक पवन परमार, आरक्षक रोशनलाल, प्रधान आरक्षक दिलीप राव, आरक्षक रोहताश जाट, आरक्षक प्रकाश भास्कर, आरक्षक रविन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक बालकृष्ण, प्रधान आरक्षक ललित जगावत, सैनिक संग्राम सिंह तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा एवं आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

Check Also

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और परिवार जनों का निःशुल्क जांच एवं उपचार, “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रतलाम पुलिस एवं खेल विभाग की अनूठी पहल,-रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ “लगाए जाएंगे 1000 से अधिक फलदार व छायादार पौधे”

🔊 Listen to this रतलाम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “नशे से दूर है खेल …