Breaking News

देवास के बैरागढ़ निवासी रोहित ओर सलोनी की उज्जैन नरवर के पालखंदा दूर्घटना में मौत हो गयी,

देवास,

01/Nor/2021,

देवास के बैरागढ़ निवासी रोहित उम्र 36 वर्ष व सलोनी उम्र 18 वर्ष की उज्जैन नरवर के पालखंदा दूर्घटना में मौत हो गयी। घटना के थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने पीछा कर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को थाने पर खड़ा कर दिया है दरसल प्राप्त जानकारी अनुसार रोहित अपनी पुत्री सलोनी के बुखार के इलाज के लिए उसे लेकर नरवर दिखाने गये थे। उसी दौरान पालखंदा में एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों के ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई हादसे के बाद वहा मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मृत बताया। इसके बाद उन्हें तत्काल पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे मृतकों के पास से मिले पर्चियों के आधार पर पुलिस ने मृतकों की पहचान की और इसके बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस व एंबुलेंस के साथ उनके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
देवास से संवाददाता अशोक वर्मा भारत 24/x7 न्यूज़ देवास

Check Also

दोबत्ती चौराहे पर रंगो की बौछारों और उड़ते गुलाल के साथ जोर शोर से मनेगी रंग पंचमी-नरवाई प्रबंधन के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई-नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया निर्दशों का उल्‍लंघन किए जाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति अर्थदंड राशि देय होगी-ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित-खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर होली मिलन समारोह वृद्धाजनो के बीच मनाया-सोशल मीडिया पर निम्न खबर को लिया संज्ञान-

🔊 Listen to this रतलाम, दोबत्ती चौराहे पर रंग और उड़ते गुलाल  के साथ जोर …