Breaking News

महर्षि दयानंद मार्ग धान मंडी राजस्व कॉलोनी काटजू नगर कंटेनमेंट क्षेत्र खोले गए,रतलाम 20 जून / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए आव्हान किया है,कोरोना एक्टिव केस में तेजी से सुधार,मध्यप्रदेश 8 वें से 13 वें स्थान पर पहुंचा,कलेक्टर ने कंटेंटमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण किया,

महर्षि दयानंद मार्ग धान मंडी राजस्व कॉलोनी काटजू नगर कंटेनमेंट क्षेत्र खोले गए,

20 जून 2020,

Gmc रतलाम से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार 1 सैंपल पॉजिटिव आये हैं,1 जावरा ( नीम चौक निवासी पॉजिटिव का निकट कांटेक्ट ),इस योग दिवस पर घर पर रह कर ही करें योग,मुख्यमंत्री श्री चौहान का आव्हान,
कोराना संकट के दौर ने भी बढ़ाया योग का महत्व, नियमित योग है लाभकारी,
रतलाम 20 जून / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए आव्हान किया है कि कोविड-19 की वजह से घर पर रहकर ही योग और प्राणायाम करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने संदेश में कहा कि पहला सुख निरोगी काया होता है। हमारा शरीर कर्तव्यों के निर्वहन का माध्यम है। योग रामबाण औषधि की तरह है। योग का अर्थ है, जोड़ना। आप सभी निरोग रहें, स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और सामूहिक योग कार्यक्रम की बजाय अपने घर पर रह कर ही योग करें। नियमित योग और सूर्य नमस्कार अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, आज कोरोना संकट के दौर में शरीर को सशक्त बनाने में इसके महत्व को दुनिया भी समझ रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा योग को विश्व में महत्व दिए जाने का श्रेय भी दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आज कोरोना के संकट के समय योग अधिक महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि यह शरीर को स्वस्थ्य रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि वे योग दिवस पर अपने निवास पर ही प्रातःकाल योगाभ्यास करेंगे।

कोरोना एक्टिव केस में तेजी से सुधार,मध्यप्रदेश 8 वें से 13 वें स्थान पर पहुंचा,
उपचार, सर्वे और एहतियात में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी मुख्यमंत्री श्री चौहान
कमिश्नर उज्जैन श्री शर्मा रतलाम एनआईसी कक्ष से वीसी में शामिल हुए,

रतलाम: 20 जून, 2020
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पॉजीटिव रोगियों के उपचार में किसी भी किस्म की लापरवाही नहीं होना चाहिए। मध्यप्रदेश के लिए यह सुखद तथ्य है कि देश के बड़े प्रांतों में एक्टिव प्रकरण की दृष्टि से मध्यप्रदेश की स्थिति बेहतर है।मध्यप्रदेश जो एक्टिव मामलों में 8 वें क्रम पर था,अब 13 वें क्रम पर है अर्थात मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से नियंत्रित हो रहा है। एक्टिव प्रकरणों में कमी परिलक्षित हुई है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश का रिकवरी रेट भी 75.74 है जो निरंतर बढ़ रहा है, इसका मतलब राज्य में कोरोना रोगी अधिक तादाद में पूरी तरह स्वस्थ हो रहे हैं। देश में मध्यप्रदेश का रिकवरी रेट राजस्थान के 77.68 प्रतिशत के बाद सर्वाधिक है। इस अवसर पर रतलाम आए कमिश्नर उज्जैन श्री आनंद शर्मा रतलाम एनआईसी कक्ष के माध्यम से वीसी में शामिल हुए मेडिकल कॉलेज डीन डॉ संजय दीक्षित सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे भी उपस्थित थे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल, इंदौर नगरीय क्षेत्रों में सर्वे कार्य पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के सभी जिलों में गत 24 घंटे में आए पॉजीटिव प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि फीवर क्लीनिक की भूमिका को सक्रिय रखा जाए। उन्होंने जावद नगर में विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए हैं, जहाँ फीवर क्लीनिक में लिए गए सेम्पल में से 15 प्रतिशत रोगी पॉजीटिव पाए गए। इसी तरह देवास नगर में भी बैंक नोट प्रेस के स्टाफ में अधिक पॉजीटिव केस आने पर उन्होंने चिंता व्यक्त कर आवश्यक उपाय अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुल 142 पॉजीटिव केस सामने आए हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या मात्र 4 है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजो में उपलब्ध जाँच और उपचार सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की। रतलाम मेडिकल कॉलेज डीन डॉ संजय दीक्षित से रतलाम मेडिकल कॉलेज मैं कोरोना मरीजों के उपचार की व्यवस्था नेगेटिव पॉजिटिव मरीजों की स्थिति तथा मृत मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की मुख्यमंत्री ने कोरोना मरीजों के प्रभावी ढंग से उपचार के लिए निर्देशित किया
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में खण्डवा मेडिकल कॉलेज में रिकवरी रेट सर्वाधिक 92.83 प्रतिशत है। इंदौर, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, रीवा मेडिकल कॉलेजों में भी यह 70 से 85 प्रतिशत के मध्य है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 6 हजार 523 टेस्ट किए गए हैं। इस समय प्रदेश में 882 फीवर क्लीनिक कार्य कर रही हैं। प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार कम हुई है और डबलिंग रेट 46.9 दिवस है।
होशंगाबाद ने अच्छा मैनेज किया,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलेवार समीक्षा की। उन्होने होशंगाबाद जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयासों और रिकवरी रेट 82 प्रतिशत से अधिक होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री फैज अहमद किदवई उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कंटेंटमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण किया,
कलेक्टर रुचिका चौहान ने शहर में विभिन्न कंटेनमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण किया कलेक्टर द्वारा अरिहंत परिसर बीरया खेड़ी जवाहर नगर मिल्लत नगर समता नगर लक्ष्मणपुरा क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया गया मौजूद एसडीएम तथा तहसीलदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

Check Also

अख्तर अली ने जमीन के नाम पर की 90 लाख की धोखाधडी पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज,लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं-क्षीर धारा अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग की बैठक संपन्न हुई-आंगनवाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अनियमितता एक दिवस के पोषण आहार की राशि काटी गई- विक्रम उत्सव–2026: अनादि पर्व में मनमोहक प्रस्तुतियाँ-36 पेटी अवैध शराब (426 लीटर) जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार-पश्चिम रेलवे द्वारा होली त्‍योहार की भीड़ को संभालने के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …