मन्दसौर,
शंकर नाथ बामनिया की रिपोर्ट,
मन्दसौर जिला कलेक्टर मनोज पुष्प और जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के द्वारा पूरे शहर भर में फ्लैग मार्च निकाला गया शहर के प्रमुख चौराहे से और के मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया की जिले के अंदर बिना अनुमति के कोई भी रैली नहीं निकाली जाएगी और ना ही किसी को परमिशन दी जाएगी कुछ बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है और लगातार बदमाशों के खिलाफ प्रशासन के द्वारा कार्रवाई चल रही है अतःकिसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर फालतू की खबरें भेजी तो उसके विरुद्ध ठौस कार्रवाई की जाएगी। वही मन्दसौर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने भी ट्विट व मिडिया के माध्यम से मन्दसौर पुलिस प्रशासन की और से जनता से अपील की गईं की कोई भी भ्रामक,व आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करने से बचे,पुलिस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखे हुये है!अगर फिर भी कोई ऐसा करता पाया जाता है तो पुलिस की तरफ से कठोर कार्यवाही की जाएगी,
Bharat24x7News Online: Latest News