रतलाम,
08/DEC/2021,
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम बुधवार को जिले के आलोट पहुंचे। वहां जिला संगत प्रबंधन समूह तथा स्टैंडिंग कमेटी की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, एसडीएम आलोट राजेश शुक्ला आदि उपस्थित थे कलेक्टर पुरुषोत्तम ने जिला संकट प्रबंधन समूह की बैठक में कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए। आगामी कोरोना लहर की आशंका के दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में सतर्क किया। साथ ही प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कलेक्टर ने की। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी दी गई,
रतलाम,
08/DEC/2021,
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जिले के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को जिला कृषि विभाग द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि उर्वरक का वितरण जिले के ही कृषकों को किया जाए। पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने अथवा जिले के कृषकों की मांग नहीं होने पर ही अन्य जिलों को वितरण किया जा सकता है उपसंचालक कृषि द्वारा बताया गया कि उनके निरीक्षण अथवा उर्वरक निरीक्षकों के निरीक्षण दौरान पाया गया कि विक्रेताओं द्वारा अन्य जिलों को उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। इस कारण जिले में आक्रोश, धरना प्रदर्शन या चक्काजाम जैसी स्थिति निर्मित होती है तो इसके लिए विक्रेताओं की जवाबदारी निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी,
रतलाम,
08/DEC/2021,
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से नगर परिषद् सैलाना, नामली एवं धामनोद के कामकाज संचालन हेतु अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। तहसीलदार रतलाम ग्रामाण अनिता चौकोटिया को नगर परिषद् नामली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जावरा दुर्गा बामनिया को नगर परिषद् धामनोद तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पिपलोदा आरती गरवाल को नगर परिषद् सैलाना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् नामली के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए है,
रतलाम,
08/DEC/2021,
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के अधीन प्रदत्त शक्तियों को उपयोग में लाते हुए अधिनियम की धारा 5 ‘क’ तथा ‘ख’ के अंतर्गत एक आरोपी को जिला बदर किया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर पुलिस थाना दीनदयाल नगर रतलाम के दीपक उर्फ दीपला पिता कैलाश गामड निवासी मोतीनगर को 6 माह की अवधि के लिए जिला बदर किया है। उक्त अवधि में आरोपी रतलाम जिले की राजस्व सीमा के अलावा समीपस्थ जिला उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ, मंदसौर की राजस्व सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा,
रतलाम,
08/DEC/2021,
जिला न्यायालय रतलाम एवं तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना तथा आलोट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 11 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के लिए 36 खण्डपीठों का गठन किया गया है। जिला न्यायालय रतलाम हेतु 18, तहसील न्यायालय जावरा के लिए 9, आलोट के लिए 6 तथा सैलाना के लिए 3 खण्डपीठों का गठन किया गया है,
रतलाम,
08/DEC/2021,
राज्य शासन के नगर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन आगामी 15 दिसंबर से किया जाएगा। 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाले उक्त जन समस्या निवारण शिविरों में वार्डवार आयोजन के तहत समस्याओं का समाधान किया जाएगा कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शिविर आयोजन के लिए निकाय स्तर पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति तथा दलों के गठन हेतु निर्देशित किया है। परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अरुण पाठक ने बताया कि शिविरों में मूलभूत सुविधा संबंधी समस्याओं का हल किया जाएगा। जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र तथा वंचित हितग्राहियों को लाभ प्रदान किए जाएंगे। शिकायतों का निराकरण होगा। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास आदि के सहयोग से प्रत्येक वार्ड में शिविर आयोजन किया जाना है,
रतलाम,
08/DEC/2021,
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर महू-नीमच रोड स्थित प्रताप नगर ब्रिज के गड्ढों को भरने का कार्य बुधवार को किया गया। सेतु निर्माण विभाग के एसडीओ आर.के. गुप्ता ने बताया कि ब्रिज के ऊपर गड्ढा भराई के साथ ही गुरुवार तक फिनीशिंग वर्क भी कर दिया जाएगा,
Bharat24x7News Online: Latest News


