Breaking News

टीकाकरण में जन भागीदारी सुनिश्चित हो –डॉ पाण्डेय

पिपलौदा,

13/04/2021,

ज़ियाउद्दीन क़ुरैशी की रिपोर्ट।

पिपलौदा – कोरोना से नियन्त्रण के लिए वेक्सिन टीकाकरण का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है l जिसमे आमजन की भागीदारी भी सफल हो रही है l विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा में समीक्षा बैठक आहूत की l जिसमे अनुविभागीय अधिकारी राहुल धोटे के अलावा विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे l बैठक में विधायक डॉ पाण्डेय ने पिपलोदा विकासखंड अंतर्गत कोरोना संक्रमण के चिन्हित ग्रामीण क्षेत्रो में सघन मानिटरिंग करने और टेस्टिंग अधिक करने पर जोर दिया l बैठक में डॉ पाण्डेय ने विकासखंड के स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना वेक्सिन को 45 वर्ष उम्र से अधिक आयु वालो के नागरिको को शत प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने के लिए निर्देश दिए l डॉ पाण्डेय ने बताया की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व् मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है l बैठक में ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ योगेन्द्र गामड ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपलोदा विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा सहित 22 ग्रामीण स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है l क्षेत्र में अभी तक 7281 वेक्सिन का टीकाकरण हो गया है l यह कार्य निरंतर चल रहा है l इस बैठक में तहसीलदार किरण बरबडे ,जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अल्फिया खान,मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरती गरवाल सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे l

Check Also

दोबत्ती चौराहे पर रंगो की बौछारों और उड़ते गुलाल के साथ जोर शोर से मनेगी रंग पंचमी-नरवाई प्रबंधन के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई-नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया निर्दशों का उल्‍लंघन किए जाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति अर्थदंड राशि देय होगी-ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित-खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर होली मिलन समारोह वृद्धाजनो के बीच मनाया-सोशल मीडिया पर निम्न खबर को लिया संज्ञान-

🔊 Listen to this रतलाम, दोबत्ती चौराहे पर रंग और उड़ते गुलाल  के साथ जोर …