Breaking News

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त,आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ली गई,वेतन निर्धारण अनुमोदन शिविर का समापन,

रतलाम,

21 मई 2022,

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सूर्यवंशी ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु संबंधित विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। नोडल अधिकारियों में सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे मेन पावर मैनेजमेंट, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य माडल कोर्ट आफ कंडक्ट एवं ला एंड आर्डर, अनुविभागीय अधिकारी (शहर) अरुण पाठक शिकायत निराकरण, डिप्टी कलेक्टर मनीष जैन तथा प्राध्यापक कन्या महाविद्यालय डा. सुरेश कटारिया ट्रेनिंग मैनेजमेंट, जिला कोषालय अधिकारी रमेश मौर्य एक्सपेंडीचर मैनेजमेंट, मतपत्र मुद्रण, स्ट्रांग रुम, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी अनुरागसिंह ईव्हीएम मैनेजमेंट एवं मतपेटी मैनेजमेंट, जिला पेंशन अधिकारी मोहनलाल लखनवी निर्वाचन मानदेय, जिला आबकारी अधिकारी नीरज श्रीवास्तव प्रेक्षकों से संबंधित कार्य, मण्डल संयोजक जनजाति कार्य विभाग देवेन्द्र ओझा मटेरियल मैनेजमेंट, शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय प्राध्यापक एस.एस. मौर्य तथा अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनीता लोढा सेंस प्लान, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार कम्युनिकेशन प्लान, जिला सूचना अधिकारी (एनआईसी) नरेन्द्र चौहान कम्प्युटराईजेशन एवं साफ्टवेयर मैनेजमेंट, परिवहन अधिकारी दिलीप मांझी ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, ई-गवर्नेस मैनेजर नरेन्द्र सोलंकी ईव्हीएम/यूआरएल/ई-मेल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपालसिंह करजरे को जिला स्तरीय काल सेंटर का दायित्व सौंपा गया है।

रतलाम,

21 मई 2022,

रतलाम आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई के परिप्रेक्षय में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11.00 बजे अधिकारियों, कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली। अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य द्वारा शपथ दिलाई गई। इस दौरान अपर कलेक्टर अभिषेक गेहलोत, स्टेनो इरफान खान, कार्यालय अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 21 मई शासकीय अवकाश के कारण शुक्रवार को शपथ ली गई।

रतलाम,

21 मई 2022,

संभागीय सयुक्त संचालक के निर्देशन में चार दिवसीय वेतन निर्धारण अनुमोदन शिविर का समापन हुआ। शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुखों द्वारा प्रस्तुत किये गये वेतन निर्धारण अनुमोदन हेतु लगभग 400 सेवा पुस्तिकाओं का अनुमोदन संभागीय कार्यालय के दल प्रभारी सहायक संचालक राहुल मिश्रा, लता चौहान, सहायक आन्तरिक लेखा परीक्षक अधिकारी अमर गुप्ता, सुशील चौहान, शशांक चंदोरीकर, महेश शर्मा, राजेश मालवीय, आंचल जायसवाल द्वारा किया गया। शिविर संचालन में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी रमेश मौर्य, कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम प्राचार्य संजय वाते, सहायक कोषालय अधिकारी प्रभुलाल मुनिया, कृष्णकान्त टांक, योगेंद्र दायम, निलेश शुक्ला, जितेन्द्र राठौर, नारायण नेका का विशेष सहयोग रहा।

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …