Breaking News

पिपलौदा आगामी वर्षो के लिए पेयजल स्त्रोत के लिए प्रयास किये जाना चाहिए नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो इस हेतु किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी, पिपलोदा राज परिवार ने हमेशा विकास की सोच के साथ आम जन मानस में अपनी पहचान बनाई है

पिपलौदा,

02/Jun/2021,

ज़ियाउद्दीन क़ुरैशी की रिपोर्ट,

पिपलौदा आगामी वर्षो के लिए पेयजल स्त्रोत के लिए प्रयास किये जाना चाहिए। नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो इस हेतु किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उक्त आशय के विचार विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने नगर परिषद पिपलोदा में आयोजित बैठक में व्यक्त किये। बैठक में तहसीलदार किरण बरबड़े,जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अल्फिया खान,मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरती गरवाल,ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ योगेंद्र गामड़,भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,प्रतिनिधि नारायण धनगर उपस्थित रहे। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा में विभिन्न चिकित्सा संसाधन की कमी पर चर्चा की गई।इस हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। डॉ गामड़ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन करने के प्रयास किये जा रहे है। यहां सीवर लाईन,स्टोर रूम,लेबोरेट्री को नवीन निर्माण कराए जाने की आवश्यकता बताई। विधायक डॉ पांडेय ने कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश देते हुए बताया कि चिकित्सालय में एक्सरे मशीन, एम्बुलेंस की व्यवस्था के अलावा 10 बेड आक्सीजनयुक्त प्रारम्भ किये जाकर अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में वेक्सीनेशन पर चर्चा की गई। सीईओ सुश्री खान ने वेक्सीनेशन के लिए रूट चार्ट की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में वेक्सीनेशन को लेकर उत्साह है। यह कार्य शत प्रतिशत का लक्ष्य है। पिपलोदा नगर में शासकीय महाविद्यालय भवन के स्थान को लेकर चर्चा की गई। विधायक डॉ पांडेय ने निर्देश दिए कि भवन के लिए पिपलौदा में स्थान शीघ्र चयन होना चाहिए। पिपलोदा नगर के कार्यो की भी समीक्षा की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती गरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों पर डामरीकरण कार्य को पंचवर्षीय कार्ययोजना में सम्मिलित किया गया। शासन से स्वीकृत वार्ड क्र.2,4,6,12 व 13 में सी.सी.रोड व नाली निर्माण एवं सैलाना बायपास जावरा रोड से रोजड नदी तक नाला निर्माण कार्य के टेंडर प्रक्रिया की गई है। नगर में लगभग 9 करोड़ 70 लाख रु से अधिक के कार्य स्वीकृत है जिन के कार्यो पर चर्चा की गई। परिषद की आय वृद्धि और विकास हेतु विधायक डॉ पांडेय ने विभिन्न स्थानों में शॉपिंग काम्प्लेक्स निर्माण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। नगर की पेयजल योजना कार्य की समीक्षा की गई। विभिन्न स्थानों पर जल आपूर्ति में कठिनाई के निराकरण के निर्देश दिए।

पिपलौदा,

02/Jun/2021,

ज़ियाउद्दीन क़ुरैशी की रिपोर्ट,

पिपलोदा राज परिवार ने हमेशा विकास की सोच के साथ आम जन मानस में अपनी पहचान बनाई है।जो क्षेत्र में सदैव याद रखी जायेगी।उनका आत्मीय लगाव प्रारम्भ से क्षेत्र के प्रति रहा और आज भी जुड़ाव बना हुआ है। उक्त विचार विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने पूर्व महाराजा रघुराज सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नए श्रीमंत महाराजा मयूरध्वज सिंह को शुभकामनाएं देते हुए व्यक्त किये।पिपलोदा कोठी पर पहुँचे विधायक डॉ पांडेय ने क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की।इस दौरान महारानी रानी सिंह श्रीमंत महाराजा मयूर ध्वज सिंह,राजकुमारी संघमित्रा सिंह, राजकुमारी चित्रांगदा सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा उपस्थित रहे।इस दौरान राजपरिवार की स्मृतियो को चिर स्थाई रखने के लिए एक प्रवेश द्वार और मार्ग नामकरण करने का आग्रह किया गया। जिसे स्वीकार कर कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया गया।

Check Also

ग्राम पंचायत मुंदरी की तरह से पूरे देश प्रदेश व रतलाम जिले की जनता को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

🔊 Listen to this रतलाम ग्राम पंचायत मुंदरी की तरह से पूरे देश प्रदेश व …