Breaking News

पुलिस को मिली बडी सफलता,दो चोर गिरोहों के तेरह सदस्य गिरफ्तार,लाखों की चोरियों का पर्दाफाश,

रतलाम,

03 मार्च 2021,

रतलाम,शहर और जिले में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो गिरोहों के तेरह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे करीब छब्बीस लाख रु. अधिक का चोरी का माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने एसपी कार्यालय मेंआयोजित प्रेस वार्ता में इस सफलता की विस्तार से जानकारी दी। एसपी तिवारी ने बताया कि सैलाना में विगत 24-25 दिसम्बर 20 की मध्य रात्रि में भाजपा नेत्री डा.क्रान्ति जोशी और डा.दीपक जोशी के मकान का ताला तोड कर अज्ञात बदमाशों ने अलमारी मेें रखे साढे ग्यारह लाख रु. नगद और सोने की चैन,लाकेट अंगूठी आदि गहने चुरा  लिया  था ,पुलिस ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए तफतीश की,तो इस वारदात में डा. दीपक जोशी के पूर्व ड्राइवर आदेश उर्फ छोटू का हाथ होने का संदेह हुआ। उक्त ड्राइवर को डा. जोशी ने कुछ समय पूर्व नौकरी से निकाल दिया था। आदेश उर्फ छोटू को डा.जोशी के घर के भीतर की सारी जानकारी थी। आदेश ने घर के ताले तोड कर चोरी करने के शातिर अपराधी प्रमेश चरपोटा,अनिल निनामा,ईश्वर निनामा और सुनील मईडा के साथ मिलकर उक्त चोरी की थी। पुलिस ने इस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से कुल 11 लाख 13 हजार रु. नगद और चोरी किए गए जेवरात इस प्रकार कुल 12 लाख 62 हजार जब्त कर लिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आदेश उर्फ छोटू पिता छगन निनामा 20,अनिल पिता मनोहर निनामा 22,ईश्वर पिता धारिया निनामा 20 तीनों निवासी खानपुरा थाना दानपुर जि.बांसवाडा (राजस्थान),सुनील मईडा 19 नि.ग्र्राम पाडला गणेशीलाल झरी,थाना भुगडा जि.बांसवाडा,और प्रमेश पिता रकमाचरपोटा 24 नि.ग्र्राम झरी थाना भुगडा जि.बांसवाडा को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …