Breaking News

श्री राम कथा एवं श्री सुंदरकांड परायण महायज्ञ का समापन आज

कहलगांव स्थित गांगुली मध्य विद्यालय कहलगांव के प्रांगण में 12 अप्रैल 2017 बुधवार से होनेवाली विराट श्री राम कथा एवं श्री सुंदरकांड परायण महायज्ञ का आज समापन हुआ । इस महायज्ञ में परम पूज्य संत, धर्म सम्राट कांगड़ा पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु शंकराचार्य ,स्वामी शारदानंद सरस्वती जोकि कांगड़ा हिमालय (हिमाचल) के रहने वाले हैं ,उन्होंने अपने मधुर वचन से सभी का मन मोह लिया एवं अच्छे-अच्छे विचार सभी भक्तजनों से साझा किया इस 9 दिन की होने वाली प्रवचन का आयोजन श्री हरि नाम संकीर्तन समिति ,कहलगांव के द्वारा होता है जिसकी अध्यक्षता श्री मोतीलाल केशरी जी करते हैं। यह कार्यक्रम 12 अप्रैल 2017 से प्रतिदिन प्रातः 8:30 से श्री हिमांशु मोहन मिश्र ‘ दीपक’ के आचार्यता में दिव्य संगीत में सामूहिक श्री सुंदरकांड परायण यज्ञ अनुष्ठान एवं संध्या 6:00 बजे से रात्रि 11 बजे तक प्रतिदिन संकीर्तन-भजन एवं मद भागवत भागवत कथा का आयोजन हुआ करता था।

श्री हरि नाम संकीर्तन समिति कहलगांव अपने समिति के 35 वें वर्ष वार्षिक अध्यात्मिक समारोह के अवसर पर यह कार्यक्रम रखा गया था । कहलगांव की जनता श्री हरि नाम संकीर्तन समिति कहलगांव से उम्मीद रखती है कि हर वर्ष की तरह आगे भी इसी प्रकार वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन करता रहे ।

Check Also

दोबत्ती चौराहे पर रंगो की बौछारों और उड़ते गुलाल के साथ जोर शोर से मनेगी रंग पंचमी-नरवाई प्रबंधन के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई-नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया निर्दशों का उल्‍लंघन किए जाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति अर्थदंड राशि देय होगी-ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित-खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर होली मिलन समारोह वृद्धाजनो के बीच मनाया-सोशल मीडिया पर निम्न खबर को लिया संज्ञान-

🔊 Listen to this रतलाम, दोबत्ती चौराहे पर रंग और उड़ते गुलाल  के साथ जोर …