रतलाम
कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी देने के उद्देश्य से 9 मार्च से 13 मार्च तक विभिन्न विकासखंडों में कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आज 9 मार्च को रतलाम विकासखंड के ग्राम ढिकवा, भीलखेड़ी, पालसोड़ा एवं बदनोरा में किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए ट्रैक्टर चलित रीपर कम बाइंडर, स्वचालित रीपर कम बाइंडर तथा कॉम्बो कंबाइन हार्वेस्टर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों का डिमोस्ट्रेशन किया गया गया। इन यंत्रों के माध्यम से फसल कटाई के बाद नरवाई प्रबंधन को आसान बनाने और खेतों में अवशेष जलाने की समस्या को कम करने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। 10 मार्च को जावरा विकासखण्ड के ग्राम उकेड़िया, हाट पिपलिया, मिंडली एवं रोझाना में डिमोस्ट्रेशन किया जाएगा।



Bharat24x7News Online: Latest News