Breaking News

आलोट के सिविल अस्पताल में हुए प्रसव मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी 

आलोट के सिविल अस्पताल में हुए प्रसव मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी

रतलाम- विभिन्न मीडिया प्रकाशनों के माध्यम से सिविल अस्पताल आलोट में बरामदे में महिला का प्रसव होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। रतलाम जिला कलेक्टर मिशा सिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वैशाली जैन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासकीय नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसर ने प्रकरण में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अब्दुल कादिर, नर्सिंग ऑफिसर नेहा वैद्य, एएनएम सुनीता सिसोदिया, आशा कार्यकर्ता सरला, तथा जिला प्रबंधक जय अंबे इमरजेंसी सर्विस को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। पत्र के अनुसार तीन दिवस की समय सीमा में उत्तर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। उत्तर प्राप्त होने के उपरांत विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

दोबत्ती चौराहे पर रंगो की बौछारों और उड़ते गुलाल के साथ जोर शोर से मनेगी रंग पंचमी-नरवाई प्रबंधन के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई-नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया निर्दशों का उल्‍लंघन किए जाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति अर्थदंड राशि देय होगी-ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित-खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर होली मिलन समारोह वृद्धाजनो के बीच मनाया-सोशल मीडिया पर निम्न खबर को लिया संज्ञान-

🔊 Listen to this रतलाम, दोबत्ती चौराहे पर रंग और उड़ते गुलाल  के साथ जोर …