Breaking News

कल सुबह से बाघेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का भव्य आशीर्वाद का कार्यक्रम र्म सभा को संबोधित किया

रतलाम

17/Apr/2025

रतलाम बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज एक निजी शोरूम के कार्यक्रम में रतलाम आए। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम बंजली स्थित कार्यक्रम स्थल पर एक धर्म सभा को संबोधित किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने सबसे पहले अपनी धर्म यात्रा के संदर्भ में बताया कि वह अक्टूबर नवंबर में पुनः दिल्ली से एक धर्म यात्रा शुरू करेंगे। इस धर्म यात्रा का उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना सामाजिक भेदभाव मिटाना सामाजिक सद्भाव और समरसता रहेगा। पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद हिंसा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह एक प्रायोजित हिंसा है

और कहीं ना कहीं वहां की सरकार का इसमें हाथ है। वहां पर हिंदुओं के खिलाफ मोब लीचिंग की जा रही है। वहां पर हिंदुओं को डराया जा रहा है तथा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि हिंदू वहां से भाग जाए। कोशिश की जा रही है कि हिंदुओं को डरा कर भारत से भी भागने पर मजबूर कर दिया जाए इसीलिए मैं जगह-जगह जाकर सब हिंदुओं को एक करने का प्रयत्न कर रहा हूं। जब उनसे पूछा गया कि रतलाम के हरे रंग के बारे में आपका क्या कहना है

तो उन्होंने बताया कि मुझे रतलाम के हरे रंग के बारे में पूरी जानकारी है मुझे किसी भी रंग अथवा हरे रंग से दिक्कत नहीं है यदि कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे। यदि किसी ने भारत को पाकिस्तान बनाने का प्रयास किया तो हम उसकी ठठरी ओर गठरी दोनो बांध देंगे। उन्होंने नीमच में जैन संतों पर किए गए पतराव तथा मारपीट की भी निंदा करी उन्होंने बोला कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों के ऊपर पत्थर फेक जा रहे हैं

यदि पत्थर फेंकना है तो देशद्रोहियों पर पत्थर फेंकना चाहिए। इतना ही शौक यदि पत्थर फेंकने का है तो जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं उन पर पत्थर फेको। उन्होंने बोला की धार्मिक यात्राओं पर जो पथराव रहे हैं वह हिंदुओं तथा सनातनियों को डराने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि परंतु वह लोग यह भूल रहे हैं कि जिस देश में बागेश्वर धाम और बागेश्वर बाबा है वहां पर हिंदू डरेगा नहीं हिंदू झुकेगा नहीं हिंदू भागेगा नहीं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन का समर्थन करते हुए कहा कि लगे तो अच्छा है और यदि नहीं लगता है तो वहां पर व्यवस्था सुधारनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बहुत से विषयों पर पत्रकारों से चर्चा करी।

Check Also

दोबत्ती चौराहे पर रंगो की बौछारों और उड़ते गुलाल के साथ जोर शोर से मनेगी रंग पंचमी-नरवाई प्रबंधन के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई-नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया निर्दशों का उल्‍लंघन किए जाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति अर्थदंड राशि देय होगी-ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित-खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर होली मिलन समारोह वृद्धाजनो के बीच मनाया-सोशल मीडिया पर निम्न खबर को लिया संज्ञान-

🔊 Listen to this रतलाम, दोबत्ती चौराहे पर रंग और उड़ते गुलाल  के साथ जोर …