Breaking News

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रतलाम

18/Oct/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के कालुखेडा मे जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट पहुँचे। जहाँ पर सर्व प्रथम पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात कालूखेड़ा के निवास गढ़ी से मंत्री का काफिला आगे बढा। जहाँ भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.के सिंह कालूखेड़ा की पुत्री स्व श्रीमती निवेदिता सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं रतलाम ग्रामीण विधायक मथुराल डामर ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कान्ह सिंह चौहान सहित कार्यकर्त्ताऔ ने शोक संवेदना व्यक्त की। वही मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्री सिलावट ने कहा की रतलाम-मंदसौर दो जिलों की सीमा के बीच बना खोडाना, रणायरा तालाब का पानी हर वर्ष बहा दिया जाता है। इस बात को लेकर जल्दी ही रतलाम-मंदसौर के दोनों कलेक्टर से इस संबंध में बात कर जल्दी निराकरण किया जाएगा।

 

Check Also

कलेक्टर ने तहसील न्यायालयों शासकीय अभिलेखागार एवं निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया- रीडर (प्रवाचक) रामबाबू पंवार एवं देवांशु सांकले को लंबित प्रकरणों के संबंध में कारण बताओं सूचना पत्र जारी-नापतौल विभाग ने जप्त किये असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और अमानक पैकेज बंद वस्तु- कलेक्टर ने बंजली हवाई पट्टी का निरीक्षण किया-पश्चिम रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम में नववर्ष की शुरुआत विशेष अंदाज़ में हुई

🔊 Listen to this रतलाम रीडर (प्रवाचक) रामबाबू पंवार एवं देवांशु सांकले को लंबित प्रकरणों …