Breaking News

ढोढर चौकी पुलिस ने आरोपी अनुरोध उर्फ कालु के घर के सामने से अवैध शराब की जप्त

ढोढर चौकी पुलिस ने आरोपी अनुरोध उर्फ कालु के घर के सामने से अवैध शराब की जप्त

रतलाम- पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद ने आरोपी अनुरोध उर्फ कालु के घर के सामने से 08 पेटी अवैध शराब जप्त की।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार तथा अनुविभागीय अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मार्ग दर्शन में चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।

शुक्रवार- शनिवार की रात्रि में मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर अनुरोध उर्फ कालु पिता मुकेश चौहान जाति बांछडा उम्र 21 साल निवासी बांछडा डेरा मोयाखेडा थाना रिंगनोद जिला रतलाम के घर के सामने विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी अनुरोध उर्फ कालु के घर के सामने आरोपी अनुरोध उर्फ कालु के कब्जे से अवैध शराब की कुल 8 पेटियां जप्त कर आरोपी अनुरोध उर्फ कालु चौहान के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 395/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी से अवैध शराब के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

 

Check Also

दोबत्ती चौराहे पर रंगो की बौछारों और उड़ते गुलाल के साथ जोर शोर से मनेगी रंग पंचमी-नरवाई प्रबंधन के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई-नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया निर्दशों का उल्‍लंघन किए जाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति अर्थदंड राशि देय होगी-ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित-खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर होली मिलन समारोह वृद्धाजनो के बीच मनाया-सोशल मीडिया पर निम्न खबर को लिया संज्ञान-

🔊 Listen to this रतलाम, दोबत्ती चौराहे पर रंग और उड़ते गुलाल  के साथ जोर …