Breaking News

वन्यप्राणियों के रहवास एवं संरक्षण वर्तमान समय की प्राथमिकता

वन्यप्राणियों के रहवास एवं संरक्षण वर्तमान समय की प्राथमिकता

रतलाम

24/sept/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम. कम होते जा रहे वनों के कारण वन्य प्राणियों के जीवन का संकट बड़ता जा रहा है। अनेक वन्य जीव विलुप्त होते जा रहे है, ऐसे समय में वन्यप्राणियों के रहवास एवं संरक्षण पर ध्यान देना वर्तमान समय की प्राथमिकता हो गई है। यह विचार रतलाम जिले के सैलाना परिसर में आयोजित वन्यप्राणी रहवास एवं संरक्षण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए वनपरिक्षेत्राधिकारी  सीमा सिंह ने व्यक्त किये। कार्यशाला में वन मंडलाधिकारी नरेश कुमार दोहरे ने अपने उद्बोधन में ग्रामीणों से आव्हान किया कि वन हमारी धरोहर है इसकी सुरक्षा करेंगे तो वन्यप्राणियों का रहवास एवं संरक्षण भी सुरक्षित कर सकेंगे। इसलिए प्रत्येक वनवासी भाई अपनी भूमिका तय करें। सामाजिक कार्यकर्ता एवं एडवोकेट कान्तीलाल राठौड़ ने कहा कि विकास के नाम पर वनो का क्षेत्र कम होता जा रहा है जिससे वन्यप्राणी विलुप्त होते जा रहे है। खरमोर अभ्यारण्य होते हुए भी पिछले कुछ वर्षो से एक भी पक्षी देखने में नहीं आया है। सहायक जेल अधिक्षक भीमसिंह रावत, तेन्दुपत्ता समिति अध्यक्ष शम्भु मईड़ा, सरपंच जमनाबाई ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर ग्रामीणों सहित क्षैत्रिय वन विभाग स्टाफ उपस्थित रहा । कार्यशाला का संचालन रमेश पन्नु ने व नारायण कटारा ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार माना।

Check Also

दोबत्ती चौराहे पर रंगो की बौछारों और उड़ते गुलाल के साथ जोर शोर से मनेगी रंग पंचमी-नरवाई प्रबंधन के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई-नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया निर्दशों का उल्‍लंघन किए जाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति अर्थदंड राशि देय होगी-ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित-खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर होली मिलन समारोह वृद्धाजनो के बीच मनाया-सोशल मीडिया पर निम्न खबर को लिया संज्ञान-

🔊 Listen to this रतलाम, दोबत्ती चौराहे पर रंग और उड़ते गुलाल  के साथ जोर …