उज्जैन/इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में आयोजित दो दिवसीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026 के विजेयताओं को सम्मानित किया। उन्होंने बॉडी बिल्डिंग में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बॉडी बिल्डिंग शरीर की साधना का अद्भुत खेल है। यह साधना संगमरमर की मूर्तियों पर नसें उकेरने जैसा कठिन कार्य है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं और नई शिक्षा नीति में भी खेलों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय खिलाड़ी और पद्मश्री से सम्मानित प्रेमचंद डिगरा का सम्मान भी किया। इंदौर में आज 17वीं सीनियर मेन्स-विमेंस नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में किया गया। प्रतियोगिता इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन, मुंबई के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था द्वारा आयोजित की गई, जिसमें देशभर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पंजाब के टोनू कुमार, केरल के रियाज टीके, कर्नाटक के प्रशांत कानूकर, उत्तराखंड के पंकज सिंह बिष्ट और तेलंगाना के हरीश वालूगुंडा सहित पांच खिलाड़ियों ने बॉडी बिल्डिंग की सात अनिवार्य मुद्राओं उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सासंद शंकर लालवानी, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, इंदौर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अन्य राज्यों से आए खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


उज्जैन
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गत दिवस तराना में किराना व्यापारी एसोसिएशन के सहयोग से खाद्य सुरक्षा के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जनजागरूकता कार्यक्रम में विभाग द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में होने वाली सम्भावित मिलावट एवं इसके सरल घरेलू परीक्षण के संबंध में जागरूक किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. देवलिया द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के विभिन्न प्रावधानों, खाद्य लायसेसिंग एवं रजिस्ट्रेशन, लायसेंस की शर्तों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सही खान पान की आदतों को अपनाने, अपने दैनिक आहार में मिलेट्स अर्थात् मोटा अनाज, मौसमी फल, अनाज एवं हरी सब्जियां शामिल करने तथा भोजन में नमक, तेल व शक्कर की मात्रा संयमित करने व धीरे-धीरे कम करने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त पैक्ड खाद्य पदार्थ खरीदने व विक्रय करने पर उसके लेबल पर अंकित जानकारी जैसे – बैच नम्बर, पैकिंग डेट, एक्सपायरी डेट, निर्माता का नाम एवं पता, एफएसएसएआई लायसेंस नम्बर जैसी आदि जानकारियां अवश्य पढ़ने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. देवलिया, चलित खाद्य प्रयोगशाला के केमिस्ट अशोक कुमार चौधरी एवं कर्मचारी तथा किराना व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन गैरा, सचिव चंदन बर्डेजा, कोषाध्यक्ष मुकेश चौहान, संरक्षक ओमप्रकाश पलोड, नरेन्द्र कानड़ी, बलराम चौहान, मोहन खंडुजा एवं सदस्य तथा नागरिक उपस्थित रहे।

रतलाम

उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के षुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने हमारी सांस्कृतिक धरोहर मेलो को वृहृद रूप प्रदान किया है तथा प्रतिवर्ष मेलों में नवाचार कर रहें जिससे कि नागरिक मेलो का अधिक से अधिक आनंद लें।

उन्होने कहा कि इस वर्ष पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले में दो दिवसीय रतलाम नगर का प्रसिद्ध पुरूष चंटिया रास का आयोजन किया गया है, इस आयोजन हेतु भव्य व्यवस्थाऐं की गई है तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा इसके अलावा 31 मार्च मंगलवार को राम मंदिर से सांय 7 बजे हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़े का आयोजन किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा मेलो में किये जा रहे नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन नवाचारों से मेलो में नागरिकों की सहभागिता बढ़ रही है व मेलो को वृहृद रूप मिल रहा है।

समान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन देते हुए मेले में पहली बार पुरूष चंटिया रास, हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़े तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत कराया। क्षेत्रिय पार्शद श्रीमती निशा सोमानी व बरबड़ हनुमान ट्रस्ट के शंभुलाल अग्रवाल ने भी पृथक-पृथक सम्बोधित किया।

प्रारंभ में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विवेक शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषिद सदस्य सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद निशा सोमानी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, अनिता वसावा, पार्षद हितेश कामरेड़, धर्मेन्द्र रांका, देवश्री पुरोहित, शबाना, हीना मेहता, उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, विजयसिंह चौहान, रमेशचन्द्र पांचाल, बरबड़ हनुमान ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं नागरिकों ने बरबड़ हनुमान मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का शुभारंभ किया।

रतलाम

Bharat24x7News Online: Latest News