Breaking News

राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस गोदाम एवं होटलों का किया गया निरीक्षण-थाना सरवन पर औचक निरीक्षण हत्या के प्रकरण की समीक्षा SIT को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर विक्रमोत्सव का आयोजन किया गया-सिंहस्थ 2028 का आयोजन आस्था,आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा

हंस आयुर्वेदिक

हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू. स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि। दवाखना खुलने का समय – प्रतिदिन 10 बजे से शाम 8 बजे तक, रतलाम (म. प्र.) Μo. 7024737851, 8269980370

रतलाम

जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार गैस गोदामों एवं होटलों का राजस्व अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है । आज अल्पा गैस गोदाम,अपना होटल, JMD होटल ललित गैस गोदाम एवं राजभोग भोजनालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासन के निर्देशानुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश गैस सिलेंडर वितरको को दिए गये ।

रतलाम

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना सरवन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान थाना सरवन क्षेत्र में घटित हत्या के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की विवेचना एवं अब तक की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान गठित विशेष जांच दल (SIT) के अधिकारियों को साक्ष्य आधारित, त्वरित एवं प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि हत्या जैसे गंभीर प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रकरण का शीघ्र एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जाए।अधिकारियों को दिए गए निर्देश— विवेचना में तकनीकी साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक तरीकों का अधिकतम उपयोग किया जाए। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी रणनीति अपनाई जाए। प्रकरण से संबंधित प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा इंचार्ज थाना प्रभारी सरवन उप निरीक्षक गेंदालाल भूरिया, थाना प्रभारी रावटी निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में उपस्थित मृतिका के परिजनों एवं अन्य फरियादियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए।

अन्य समीक्षा बिंदु—
थाना स्तर पर लंबित अपराधों (Pending Cases) की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। मुस्कान अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही की समीक्षा कर गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखने एवं आमजन से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रतलाम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

रतलाम

सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा तथा विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर शासन के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ’विक्रमोत्सव’ का आयोजन कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में गुलाब चक्कर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, कलेक्टर मिशा सिंह, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, एसडीएम आर्ची हरित, डिप्टी कलेक्टर राधा महंत, डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा, पीओ डूडा ’अरुण पाठक, महर्षि शिव शंकर दवे, पंकज भाटी, सेवा वीर परिवार, गायत्री परिवार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अखंड ज्ञान आश्रम के महामंडलेश्वर देव स्वरूपानंद भी विशेष रूप से आमंत्रित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथि गणों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन तथा ब्रह्म ध्वज पूजन के साथ किया गया। आमंत्रित अतिथि गणों का स्वागत अनुविभागीय अधिकारी आर्ची हरित के द्वारा किया गया। विक्रम संवत की जानकारी ’रत्नेश विजयवर्गीय’ द्वारा प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर ब्रह्म ध्वज स्थापना, सूर्य देव को अर्क आदि गतिविधियों के साथ भोपाल से आए कलाकारो के दल द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने नागरिकों को हिंदू नववर्ष विक्रम संवत एवं गुड़ी पड़वा की शुभकामनाऐ देते हुए कहा कि यह दिन केवल नववर्ष का प्रारंभ नहीं, बल्कि सृष्टि की रचना से जुड़ा पावन अवसर है आज के दिन ही ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की और विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था।


कार्यक्रम को संबोधित करते जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने उज्जैन की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का न्याय और पराक्रम इस नगरी की पहचान है। साथ ही उन्होनें महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी आस्था का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम का सफल संचालन तथा आभार प्रौढ़़ शिक्षा विभाग के ब्लाक कोऑर्डिनेटर डॉ. रवीन्द्र उपाध्याय ने किया।

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा सिंहस्थ 2028 के कार्यों की जानकारी प्रदान करने प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स की कार्यशाला उज्जैन में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 का आयोजन आस्था,आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा। सिंहस्थ 2028 के मुख्य राजसी स्नान और अन्य स्नान शिप्रा के जल से हो यह सुनिश्चित करने के लिए सिलारखेड़ी सेवारखेड़ी परियोजना प्रगतिरत है। वर्तमान के दौर में सोशल मीडिया बहुत महत्वपूर्ण है । सोशल मीडिया सुशासन और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का सशक्त मार्ग है। कार्यशाला में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 के लिए कान्ह क्लोज डक्ट,सेवारखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजना, शहर के आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण, सीवरेज कार्य,मेला क्षेत्र विकास ,जिले की कनेक्टविटी देश से बढ़ाने के लिए बनाए जा रहे 6 लेन और 4 लेन मार्गों ,रेलवे लाइन,एयरपोर्ट आदि विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे भीड़ प्रबंधन के उपाय,सुरक्षा व्यवस्था ,एआई टेक्नोलॉजी का क्राउड मैनेजमेंट,श्रद्धालुओं को जानकारी प्रदान करने ,पार्किंग आदि में उपयोग। सोशल मीडिया पर सेंसटिव जानकारी पोस्ट करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के बारे में चर्चा की।

हंस आयुर्वेदिक

हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू. स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि। दवाखना खुलने का समय – प्रतिदिन 10 बजे से शाम 8 बजे तक, रतलाम (म. प्र.) Μo. 7024737851, 8269980370

Check Also

सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी”APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान, गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी-आकस्मिक कार्रवाई होटल, लॉज व स्पा सेंटरों की जांच, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी-हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत यातयात व्यवस्था एवं रुट डायवर्शन प्लान-विधायक डॉ पांडेय ने जावरा क्षेत्र में विधायक निधि से पेयजल टेंकर किये वितरित-अग्निवीर भर्ती 2026ः आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी-संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

🔊 Listen to this रतलाम सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने …