Breaking News

एकीकृत शा.उ.मा.वि. लुनेरा में निःशुल्क साइकिल वितरण एवं पौधारोपण का कार्यक्रम,

रतलाम,

24/Jul/2025,
 
एकीकृत शा.उ.मा.वि. लुनेरा में निःशुल्क साइकिल वितरण एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, विशेष अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, ग्राम पंचायत लुनेरा सरपंच सोमलाल कोटिया, पंच सुनिता पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य राजकुमार सारवान द्वारा की गई।
विधायक डामर ने बालक-बालिकाओं को शासन की योजनाओं जैसे मध्यान्ह भोजन, गणवेश, निःशुल्क साइकिल, मेधावी लैपटॉप योजना एवं स्कूटी योजना की जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की मांग पर विद्यालय में साइकिल स्टैंड और सी.सी.टी.वी. कैमरे की विधायक डामर ने स्वीकृति प्रदान की।
इस अवसर पर शिक्षक दिनेश व्यास, राकेश मावर, अशोक नागदिया, प्रियेश योगी, प्रहलाद पोरवाल, भुवानलाल डाबी, ईश्वरलाल भगोरा, मनोज कसेरा एवं शिक्षिकाएं रेखा बंजारा, कविता पाटीदार, शिखा शुक्ला, अलका निगम आदि उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा इस अवसर पर शाला परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पाटीदार द्वारा किया गया।

Check Also

दोबत्ती चौराहे पर रंगो की बौछारों और उड़ते गुलाल के साथ जोर शोर से मनेगी रंग पंचमी-नरवाई प्रबंधन के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई-नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया निर्दशों का उल्‍लंघन किए जाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति अर्थदंड राशि देय होगी-ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित-खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर होली मिलन समारोह वृद्धाजनो के बीच मनाया-सोशल मीडिया पर निम्न खबर को लिया संज्ञान-

🔊 Listen to this रतलाम, दोबत्ती चौराहे पर रंग और उड़ते गुलाल  के साथ जोर …