Breaking News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अन्तर्गत पीसी-पीएनडीटी कार्यशाला सह जिला टास्क फोर्स का आयोजन,

रतलाम,

13/Mar/2024,

हब एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अन्तर्गत पीसीपीएनडीटी कार्यशाला सह जिला टास्क फोर्स का आयोजन मंगलवार को जिला पंचायत सभागृह में किया गया। बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ एवं महिला सुरक्षा एवं संरक्षा पर बने जागरूकता रथ को सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर योजना के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा द्वारा आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। बीबीबीपी एवं हब की नोडल अधिकारी सुश्री अंकिता पण्ड्या द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान भारत शासन द्वारा महिला अधिकार’ हेतु जारी पीपीटी को उपस्थित अधिकारियोंडॉक्टर्स को उद्बोधन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉ. अदिति राठौरडॉ. सुनीता वाधवानीडा. शिखा अग्रवालमीडिया आफिसर श्रीमती सरला वर्माडा. आशा सराफडा. मनीषा माहेश्वरीएओ भास्कर खिंचीवनस्टॉप प्रशासक श्रीमती शंकुतला मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे। श्रीमती मिश्रा ने वनस्टॉप की पूर्ण जानकारी से अवगत कराया महिला रोग विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि भारत में बेटी जन्म को स्वीकार करने के लिए मानसिकता परिवर्तन की आवश्यकता हैमहिला अधिकांश रूप से परिवार में पति या अन्य सदस्यों के दबाव में प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण के लिए मजबूर होती हैकई बार तो पति द्वारा यह तक धमकाया जाता है कि यदि पुत्र को जन्म नहीं दिया तो पति विवाह विच्छेद कर देगा। ऐसे में आधार नंबर से महिला हितग्राही को ट्रेस किया जा सकता है जिससे एक ओर महिला को सुरक्षा मिलेगी तो वही दूसरी ओर भ्रुण हत्या को रोका जा सकेगा और समाज बेटी जन्म को स्वीकार करने के लिए बाध्य होगा कार्यक्रम के दौरान जिले के डॉक्टर्ससोनोग्राफी सेण्टर के प्रबंधकजिला टास्क फोर्स समिति सदस्यमहिला बाल विकास के परियोजना अधिकारीसुपरवाईजर्स, ंवनस्टॉप प्रशासकवन स्टॉप सेन्टर का स्टॉफ एवं बीबीबीपी सेक्शन लिपिक और हब कार्यालय की नोमिनेट लेखापाल श्रीमती यशोदाकुंवर राजावत उपस्थित रही। पीपीटी का प्ले श्री सुमित अम्बेकर द्वारा किया गया। संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा द्वारा किया गया। आभार सहायक संचालक सुश्री अंकिता पण्ड्या द्वारा माना गया।

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …