Breaking News

भारतीय राजनीति में ऐसा युग पुरुष ना हुआ है, ना होगा – महापौर प्रहलाद पटेल, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भारतरत्न अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया,

रतलाम,

26/Dec/2024,
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी ने इस मौके पर अलकापुरी स्थित भारत माता चौराहा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी आयोजित की। इससे पूर्व सिलावटों का वास स्थित अन्न क्षेत्र में पुष्पांजलि एवं फल वितरण का कार्यक्रम हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि अटल जी का 100वां जन्मदिवस मना रहा है। वे विश्व के लोकप्रिय नेता रहे और उन्होंने सबको साथ लेकर 24 दलों की सरकार चलाई। उनका सरकार चलाना पूरे सुशासन का प्रतीक था। उनका यह जन्म शताब्दी वर्ष है, इसलिए वर्षभर जयंती के कार्यक्रम आयोजित होंगे। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारतीय राजनीति में अटल जी जैसा युग पुरुष ना पहले कभी हुआ है, ना कभी होगा। उन्होंने सबको साथ लेकर सरकार चलाई और अपने उसूलों से कभी समझौता भी नहीं किया। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की वर्तमान मोदी सरकार विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रही है। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रदर्शनी के अवलोकन से पूर्व महापौर श्री पटेल ने अटलजी की कविता का पाठ किया। आरंभ में अटलजी के चित्र एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् फीता काट कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, मनोहर पोरवाल, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, निलेश गांधी, बलवंत भाटी, मनोज शर्मा, पवन सोमानी, अनुज शर्मा, करन वशिष्ठ, आशा मौर्य, निमिष व्यास, शैलेन्द्र डागा, निशा सोमानी, भावना गुर्जर, अनिता कटारा, भगतसिंह भदौरिया, देवश्री पुरोहित, विप्लव जैन, प्रवीण सोनी, निलेश बाफना आदि उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने माना।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि दीनदयाल मंडल द्वारा अटल जी के जन्मदिवस पर अन्न क्षेत्र में पुष्पांजलि दी गई। बाद में फलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, अशोक चौटाला, निलेश बाफना, नंदकिशोर पंवार, राजेन्द्र चौहान, रामकुमार जोशी, सुरेन्द्र सिंह भाटी, नितिन तिवारी, कमल सिलावट, सुशील कुमावत और सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
वीर बाल दिवस पर श्री सुखमनी साहेबजी का पाठ होगा
भाजपा द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर न्यू रोड़ स्थित श्री गुरू सिंध सभा, गुरूद्वारा पर श्री सुखमनी साहेबजी का पाठ आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया।

रतलाम,

26/Dec/2024,
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100 वीं जन्म जयंती पर आदरपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत निर्माण के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार कर रहा है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सब भारतीयों के लिये प्रेरणा का पुंज है। इस मौके पर शाहपुरा भोपाल के मंडल अध्यक्ष पीयूष सिसोदिया ने भी पुष्प अर्पित किए।

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …