Breaking News

थाना औ.क्षैत्र.जावरा व्दारा अवैध मादक पदार्थ स्मेक की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही,

रतलाम 

26/Jun/2025

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम श्री अमित कुमार ( भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार(भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय जावरा श्री दुर्गेश आर्मों के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षेत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरी. विक्रमसिह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी गठित टीम को मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसने हरे रंग की टीशर्ट पहन रखी है तथा टीशर्ट पर अंग्रेजी में बीओआर प्रिंट है तथा हल्की दाढी रखी हुई है एवं इसका नाम वसीम पिता जहांगीर सय्यद है जो हुसैन टेकरी जावरा का रहने वाला है अपने पास मादक पदार्थ स्मैक रखे हुये जो मंदसौर जावरा रोड पर होटल प्रेसिडेंट के पास किसी तस्कर को देने जाने वाला है। सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान पर पहुची व मौके से आरोपी वसीम पिता जहांगीर सय्यद उम्र 20 साल निवासी हुसैन टेकरी जावरा के कब्जे से 15.57 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक किमती 1,50,000 रुपये की जप्ती की कार्यवाही की गयी तथा थाना औ.क्षेत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 394/2025 धारा 8/21 एन,डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के संबंध मे तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी– वसीम पिता जहांगीर सैयद निवासी हुसैन टेकरी जावरा।

जप्त मशरूका- 15.57 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक आर्टीकल “ए” किमती-1,50 000 रुपये ।

सरहानीय भूमिका:- थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिह चौहान ,उनि हर्षन्द्र दीक्षित, उनि कुलदिप दैथलिया , सउनि प्रदपसिह तोमर,आर 310 कारुलाल, आर 129 अभिजीतसिह ,आर 683 रविन्द्रसिह , आर 455 चेतन आर 134 योगेश राठौर , आर 689 हिरालाल ,आर 527 कमलेश डांगी , आर 1016 गोपाल मदारीया, मआर 1128 कोशल्या , मआर 1130 सुनिता थाना,सैनिक महे्द्रसिह की सराहनीय भूमिका रही।

Check Also

दोबत्ती चौराहे पर रंगो की बौछारों और उड़ते गुलाल के साथ जोर शोर से मनेगी रंग पंचमी-नरवाई प्रबंधन के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई-नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया निर्दशों का उल्‍लंघन किए जाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति अर्थदंड राशि देय होगी-ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूप स्थापित-खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंच कर होली मिलन समारोह वृद्धाजनो के बीच मनाया-सोशल मीडिया पर निम्न खबर को लिया संज्ञान-

🔊 Listen to this रतलाम, दोबत्ती चौराहे पर रंग और उड़ते गुलाल  के साथ जोर …