Breaking News

शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि के लिए साइकिल का करे सदुपयोग-विधायक डोडियार

शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि के लिए साइकिल का करे सदुपयोग-विधायक डोडियार

रतलाम

7/Oct/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना नगर का शासकीय सी.एम. राइज उत्कृष्ट उमावि में शासन की महती योजना निःशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम क्षैत्रिय विधायक कमलेश्वर डोडियार व सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा की शासन आपको विभिन्न सुविधाए प्रदान करता है। उन सुविधाओं का आपको सदुपयोग करना है, दुरुपयोग नहीं करना है।जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने विद्यार्थियों को कहा की आपको साइकिल से सुरक्षित रूप से चलते हुए सीधे विद्यालय आना है और अपने घर जाना है। संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने कहा की सी.एम.राईज विद्यालय में निःशुल्क साइकिल वितरण योजना का क्रियान्वयन नहीं हो रहा था। चूंकि विद्यालय में बस सुविधा शुरू नहीं हुई है। यह बात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाई गई। जिसका परिणाम यह निकला कि आज संस्था के 70 छात्रों और 1 छात्रा को अतिथियों के द्वारा तिलक लगाकर ,साइकिल को माला पहनाकर साइकिल की चाबी सौंपी गई है। अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा, साइकिल वितरण के प्रभारी हेमंत व्यास, कक्षा 9 के कक्षा अध्यापक सोनम सेंगर, विक्रम राठौर, राघवेंद्र राव ,श्वेता जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता मानसिंह डामोर ने एवं अतिथियों का आभार व्याख्याता डॉ.राजेश सोनी ने माना।

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …