Breaking News

बलाई समाज 15 जून को आयोजित करेगा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन

रतलाम।

14/Jun/2025
अखिल भारतीय बंलाई महासंघ द्वारा आगामी 15 जून रविवार को जानकी मंडप रतलाम में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय बलाई महासंघ के मनोज परमार व आलोट विधायक चिंतामण मालवीय शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक महासंघ के जिला प्रभारी महेश पंवार व हीरालाल मालवीय ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के शासकीय विद्यालय में MP बोर्ड या CBSE बोर्ड में 70% से अधिक अंक प्राप्त किए जाने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा इस दौरान प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके अनुभव और उपलब्धियों को साझा करने का अवसर भी मिलेगा। साथ ही समाज के पत्रकार साथियों का सम्मान भी किया जाएगा।इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को पहचानना है। यह कार्यक्रम 15 जून 2025 (रविवार) रतलाम के बड़बड़ स्तिथ जानकी मंडप प्रातः 11:00 बजे शुरू होगा। आयोजको ने समाज के सभी लोगो को अधिक से अधिक संख्या में आने का आग्रह किया है।

 

Check Also

कर्नल मोहित कुमार जैन निदेशक आर्मी भर्ती कार्यालय महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन-सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान-मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले प्रकरण का 08 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम मप्र बटालियन एनसीसी, रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 24 मई …