Breaking News

-इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर छोटा भीम कैरेक्‍टर पर आधारित संरक्षा जागरुकता प्रदर्शनी बना यात्रियों के आकर्षण का केन्‍द्रदिव्‍यांगजनों के लिए ऑनलाइन रियायती कार्ड की सुविधा मंडल पर ऑनलाइन 800 से अधिक रियायती कार्ड जारी

रतलाम 

18/Jun/2025

पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल यात्री सुविधा के साथ ही ट्रेनों के सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन के लिए प्रतिबद्ध है। जनजागरुकता यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा का एक महत्‍वपूर्ण अंग है। इसके साथ ही रेलवे द्वारा यात्रियों को जागरूक करने के लिए विभिन्‍न माध्‍यमों का उपयोग कर रहा है। इसी क्रम में जन जागरूकता और यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल के तहत पश्चिम रेलवे छोटा भीम के साथ जुड़ गया है। इसके तहत पश्चिम रेलवे शैक्षणिक और आउटरीच गतिविधियों की पहुँच बड़े स्‍तर पर करने के लिए छोटा भीम की दुनिया के प्रिय पात्रों का उपयोग कर रहा है।

आजकल छोटा भीम कैरेक्टर बच्चों में काफी लोकप्रिय है। छोटा भीम करेक्टर के माध्यम से बच्चें तो संदेश ग्रहण कर ही रहे हैं। इसके इसके साथ ही बच्चों के माध्‍यम से बड़ों में भी संदेश पहुंचाने में मदद मिल रही है छोटा भीम कैरेक्‍टर के माध्‍यम यात्रियों के मध्‍य सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए 18 जून, 2025 से एक जागरूकता अभियान का आगाज किया गया है। इस कैंपेन के अंतर्गत यात्रियों को छोटा भीम कैरेक्‍टर के माध्‍यम से चलती ट्रेन से न उतरने – चढ़ने के विषय को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है इसके अलावा पश्चिम रेलवे ट्रेसपासिंग व सेफ्टी से संबंधित अन्य विषयों पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन पर प्रदर्शनी के अलावा अनाउसमेंट भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया व डिजिटल स्क्रीन पर भी जागरूकता के मैसेज दिये जा रहे हैं। इस कैंपेन के तहत नुक्कड़ नाटकों व अन्य परंपरागत माध्यमों से कैंपेन को चलाया जा रहा है।

इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर छोटा भीम कैरेक्‍टर पर आधारित यह प्रदर्शनी यात्रियों के लिए आकर्षण का केन्‍द्र बन गया है। यात्री आते जाते एक नजर देख रहे हैं जिससे प्रदर्शनी में प्रदर्शित संदेश भी आम यात्रियों तक काफी आसानी से पहुँच रही है। बच्‍चों के लिए यह आकर्षण का महत्‍वूपर्ण केन्‍द्र बन गया है। छोटा भीम के साथ बच्‍चे एवं बड़े फोटो एवं सेल्‍फी ले रहे हैं। इस प्रकार का आकर्षण किसी न किसी रूप में संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े संदेश यात्रियों तक काफी सरलता से पहुँचाया जा रहा है। स्‍कूल, कॉलेज या किसी संस्‍था/संगठन से जुड़े लोग भी इस अभियान में रेलवे से पूर्व अनुमति लेकर नुक्‍कड़ नाटक या अन्‍य माध्‍यमों से इस अभियान में सहयोग दे सकते हैं। पश्चिम रेलवे के इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर यह अभियान 22 जून तक चलेगा। इसके बाद यह अभियान मंडल के उज्जैन व रतलाम रेलवे स्टेशनों पर भी चलाया जाएगा।

 

रतलाम 

18/Jun/2025

भारतीय रेलवे दिव्‍यांगजनों को सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए सदैव तत्‍पर है । दिव्‍यांगजनों के लिए रियायती कार्ड जारी करने हेतु भारतीय रेलवे द्वारा ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई थी तथा रतलाम मंडल पर भी यह सुविधा नवम्‍बर, 2024 से उपलब्‍ध है। दिव्‍यांगजनों के लिए ऑनलाइन रियायती कार्ड जारी करना भारत सरकार के डीजिटल क्रांति का एक प्रतिफल है। रियायती कार्ड हेतु ऑनलाइन की सुविधा होने से दिव्‍यांगजनों न केवल शारीरिक परेशानी बच रहे हैं बल्कि मानसिक एवं आर्थिक परेशानी भी कम हो गई है। इस सुविधा का लाभ घर बैठे मोबाइल फोन/लैपटॉप/कम्‍प्‍यूटर के माध्‍यम लिया जा सकता है। इसके लिए दिव्‍यांग कर्मचारियों को रेलवे कार्यालय जाने की आवश्‍यकता नहीं है। रतलाम मंडल पर वाणिज्‍य विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में रियायती कार्ड बनाने का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। रतलाम मंडल द्वारा नवम्‍बर, 2024 में ऑनलाइन माध्‍यम से रियायती कार्ड बनाने की सुविधा की शुरूआत की गई तथा मंडल द्वारा अब तक लगभग 800 से अधिक रियायती कार्ड बनाकर दिव्‍यांग लाभार्थियों को उपलब्‍ध कराया जा चुका है। ऑनलाइन माध्‍यम से रियायती कार्ड बनाने के लिए संबंधित लाभार्थी को दिव्‍यांगजनआईडी.इंडियनरेलवे.ईन (divyangjanid.indianrailway.in) पर जाकर अपना खाता बनाना होता है। ऑनलाइन माध्‍यम से कार्ड हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मोबाइल नम्‍बर, आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र, फोटो, व्‍यक्तिगत विवरण सहित अन्‍य जानकारियॉं भरनी होती है। सभी विवरण एवं दस्‍तावेज पोर्टल पर अपलोड करने एवं आवेदन अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद आवेदक द्वारा आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक किया जा सकता है । यह एक सरल, सुविधाजनक एवं पारदर्शी माध्‍यम है जिसके कारण दिव्‍यांगजनों को रियायती कार्ड बनवाने में काफी सहुलियत हुई है। यह कार्ड दिव्‍यांगजनों के लिए रेल से यात्रा करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। दिव्‍यांगजन रियायत कार्ड से दिव्‍यांगजनों को रियायती दर पर रेल टकट बुक करने में मदद मिलती है तथा यात्रा के दौरान भी विशेष सुविधा प्राप्‍त होती है।

Check Also

जिला पंचायत सभाकक्ष में VB-G RAM G अधिनियम 2025 पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित-ज्ञानोदय – शाला उन्नयन अभियान’ को मिल रहा भारी जन-समर्थन, अब तक 201 डेस्क का हुआ दान-सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत-होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ का उपयोग करें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु जिले में प्रभावी व्यवस्था लागू-ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 टी में प्रवेश हेतु आवेदन 2 मार्च से प्रारंभ आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026-MPTASSC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च-जिले में अब तक 118 बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया-आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद -आगामी त्यौहारों को लेकर मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की लगातार कार्यवाही-टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई-मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार, 09 मोटरसाइकिल जप्त-होली पर्व पर रतलाम मंडल से होकर बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें संचालित

🔊 Listen to this रतलाम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत …