Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल आवर्धन परियोजना का हरियाखेड़ी ग्राम में वेद मंत्रोच्चार की गूंज के मध्य भूमिपूजन किया-पं.दीनदयाल उपाध्याय के जैसे नेतृत्व के संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी-लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय-रतलाम/ भोपाल, दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा उद्योगों के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन सुविधा लाइव-पिपलिया–मंदसौर सेक्शन में फाटक क्रमांक 149 दोहरीकरण कार्य हेतु 12 घंटे रहेगा बंद-ग्राम परवलिया बांछड़ा बस्ती में पहुंचकर महिलाओं बालिकाओं की समस्याएं सुनीं, शिक्षा व कानूनी अधिकारों पर किया जागरूक

उज्जैन,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत किए जा रहे 1133.67 करोड़ की लागत से निर्मित किए जा रहे हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन हरियाखेड़ी में वेद मंत्रोच्चार की गूंज के मध्य किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरूप हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना अंतर्गत निर्बाध शुद्ध जल की आपूर्ति के लिए नवीन पाइपलाइन भी डाली जाएगी। साथ ही पुरानी पाइपलाइन की जगह नवीन पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। भूमि पूजन समारोह में नगर निगम अध्‍यक्ष कलावती यादवमहापौर मुकेश टटवालविधायक अनिल जैन कालूहेडासंभागायुक्‍त सह सिंहस्‍थ मेला अधिकारी आशीष सिंहएडीजीपी राकेश गुप्‍ताकलेक्‍टर रौशन कुमार सिंहपुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्‍त अभिलाष मिश्रा उपस्थित रहे।

हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना के जल स्रोत

हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना के अंतर्गत सि‍लारखेड़ी, गंभीर, उंडासा एवं साहिबखेड़ी को मुख्य जल स्रोत के रूप में उपयोग किया जाएगा जिससे सिंहस्थ के दौरान और उसके बाद भी निर्बाध जल आपूर्ति बनी रहे।

हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना की लागत एवं समय-सीमा

हरियाखेड़ी परियोजना की कुल लागत लगभग ₹1133.67 करोड़ है। परियोजना को 24 माह की निर्धारित समय-सीमा में चरणबद्ध रूप से पूर्ण किया जाएगा।

हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना के प्रमुख घटक

हरियाखेडी एवं गंभीर पर 2 नए इंटेक वेल का निर्माण किया जा रहा है। अंबोदिया (70 एमएलडी), गौघाट (80 एमएलडी) एवं हरियाखेड़ी (100 एमएलडी) में नए जल शोधन संयंत्रों का निर्माण, जिनकी कुल क्षमता 250 एमएलडी होगी। मौजूदा 7 जल शोधन संयंत्रों (कुल 151 एमएलडी क्षमता) को मजबूत एवं उन्नत किया जाएगा। परियोजना अंतर्गत 600 से 3000 किलो लीटर क्षमता के 17 नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। योजना अंतर्गत 708 किमी पाइपलाइन जिसमें लगभग 534 किलोमीटर लंबा नया वितरण नेटवर्क विकसित किया जाएगा तथा पुरानी एसीपी पाइपलाइन भी बदली जाएगी। परियोजना से 49,087 नए घरेलू जल सेवा कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। शुद्ध पानी के लिए 150 से 800 मि.मी. व्यास की क्लियर वॉटर पाइपलाइन (लगभग 136 किलोमीटर) बिछाई जाएगी। पानी के लिए 900 से 1300 मि.मी. व्यास की रॉ वॉटर पाइपलाइन (लगभग 39.75 किलोमीटर) का निर्माण किया जाएगा।

हरियाखेड़ी परियोजना का महत्व

सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना। शहर की दीर्घकालिक जल सुरक्षा को मजबूत करना। पुरानी पाइपलाइन बदलकर जल हानि को कम करना। हर घर तक जल आपूर्ति सुनिश्चित कर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शहर की समग्र व्यवस्था में सुधार करना है।

जनसंख्या एवं जल आवश्यकता

सिंहस्थ 2028 के दौरान उज्जैन शहर की प्रभावी जनसंख्या लगभग 9.65 लाख तथा मेला क्षेत्र की अस्थायी जनसंख्या लगभग 21.83 लाख अनुमानित है। दिव्य राजसी स्नान के दिनों में एक ही दिन में लगभग 228 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। उज्जैन के निकट बसे लगभग 20 ग्रामों को भी योजना में शामिल किया गया है। ये ग्राम नगरीय विस्तार क्षेत्र में स्थित होने के कारण भविष्य में जल मांग में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। उक्त परियोजना सिंहस्थ 2028 के पश्चात उज्जैन शहर की वर्ष 2055 तक की जलापूर्ति आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सक्षम होगी।

रतलाम

भाजपा के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को समर्पण दिवस के रूप मे मनाई गई। जिला भाजपा द्वारा दीनदयाल नगर स्थित उद्यान मे पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माल्यार्पण के बाद आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत भी हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने चेक प्रदान कर राषि समर्पित की।  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, उज्जैन नगर जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा आदि की और से आजीवन सहयोग निधि की और से चेक प्रदान किये गए।


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के मूल मंत्र को लेकर भाजपा चल रही है और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। भाजपा आज भी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके पीछे पं.दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेतृत्व का संघर्श व समर्पण ही आधार बन कर खड़ा है। उन्होने कहा कि भाजपा जिले से लेकर हर बूथ स्तर तक पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मना रही है। कार्यकर्ता पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुॅचायें। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श है इसका अनुसरण कर भाजपा अंतिम व्यक्ति का कल्याण करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के आरंभ मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पं.दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाये।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, उज्जैन नगर जिला प्रभारी  बजरंग पुरोहित , इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा , महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा  शर्मा के साथ जिला महामंत्री जयवंत कोठारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आजीवन सहयोग निधि टोली के जिला संयोजक प्रहलाद राठौर, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार मंचासीन रहें। कार्यक्रम मे विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया, सोनू यादव, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, सोनू शर्मा, जिला सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ, पूर्व जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, मंडल महामंत्री आकाश खंडके, शुभम चौहान, भावना गुर्जर ,सहित एमआईसी सदस्य पार्षदगण, भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

रतलाम/भोपाल, 

मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम अपने संचित लाभ में से जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लाभांश के रूप में राशि भेंट करेगा। एमएसएमई मंत्री एवं निगम के अध्यक्ष चेतन्य कुमार काश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम के मुख्यालय पंचानन भवन में हुई संचालक मंडल की 294वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख सचिव एमएसएमई राघवेंद्र कुमार सिंह और निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण और पालन प्रतिवेदन की पुष्टि की गई। इस दौरान ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा भी गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए आगामी वित्त वर्ष में बड़ी मात्रा में कार्य आदेश जारी करेगा। संचालक मंडल ने प्रबंध संचालक से कहा है कि वे कर्मचारी चयन मंडल से समन्वय कर प्रबंधक आदि के रिक्त पदों पर भर्ती सुनिश्चित करवाएं। इस दौरान रैंप गतिविधियों की अद्यतन स्थिति से संचालक मंडल को अवगत करवाया गया। इस दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मध्यप्रदेश शासन के समान देय यात्रा भत्ता की दरों को लागू किए जाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान अनेक वर्षों के लेखों का अनुमोदन किया गया।

रतलाम

श्रम अधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग के विभिन्न नई पहलों के अंतर्गत समस्‍त पंजीकृत दुकानों एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों  तथा उद्योगो के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन सुविधा लाइव कर दी गई है। इस सुविधा का उपयोग कर समस्‍त नियोजकगण इस लिंक https://sambal.mp.gov.in/StarRatingLogin/Pages/EstLogin.aspx के माध्‍यम से स्‍व-मुल्‍यांकन के आधार पर प्रमाण पत्र जारी कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सभी दुकानों,  एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा कारखानों के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन उपयोगी है और श्रमिकों के लिए संस्थान के कर्तव्य बोध की परिचायक है। सभी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थान श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन का उपयोग करें तथा उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय श्रम पदाधिकारीजिला रतलाम में संपर्क कर सकते है।

रतलाम

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत नीमच–रतलाम दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत पिपलिया–मंदसौर रेलखंड पर आवश्यक इंजीनियरिंग कार्य किया जाना है। इस कार्य के तहत किमी 287/11-13 पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 149 को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नीमच–रतलाम दोहरीकरण कार्य हेतु फाटक दिनांक 12 फरवरी 2026 को शाम 17:00 बजे से 13 फरवरी 2026 को सुबह 05:00 बजे तक के लिए सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा, ताकि दोहरीकरण से संबंधित आवश्यक कार्य सुरक्षित एवं सुचारु रूप से किया जा सके। रेलवे प्रशासन द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि उक्त अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा असुविधा से बचने के लिए यात्रा पूर्व उचित योजना बनाएं। यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर रेल परिचालन एवं संरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक है।

रतलाम

एडीजी (महिला अपराध) अनिल कुमार द्वारा महिला थाना निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के पालन में, डीआईजी निमिष अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में महिला अपराधों के प्रति जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।


अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, पीड़ित महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना तथा आमजन को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में दिनांक 11.02.2026 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी द्वारा थाना रिंगनोद स्टाफ के साथ ग्राम परवलिया बांछड़ा बस्ती में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रहवासियों, महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें विभिन्न कानूनी प्रावधानों, महिला सुरक्षा संबंधी उपायों एवं अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।


इसके पश्चात थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परवलिया स्थित बांछड़ा डेरों का भ्रमण किया गया। नाबालिग बालिकाओं की शिक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर यह पाया गया कि अधिकांश बच्चे एवं बालिकाएं विद्यालय जा रही हैं।

छोटी बालिकाओं की पढ़ाई-लिखाई की स्थिति का अवलोकन कर शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उन्हें अध्ययन हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही महिलाओं को घरेलू एवं अन्य विकासात्मक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। रतलाम पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने हेतु ऐसे जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

Check Also

अवैध मदिरा के भंडारण और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्यवाही जारी 01 लाख रुपए की लागत की विदेशी मदिरा स्प्रिट व बीयर ज़ब्त-ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के मामले का खुलासा किया, 12 घंटे मे 7 आरोपीयो को किया गिरफ्तार।

🔊 Listen to this हंस आयुर्वेदिक हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) …